---विज्ञापन---

देश angle-right

Explainer: क्या है इंडियन आर्मी की वर्दी का कैमोफ्लेज पैटर्न? ऑपरेशन सिंदूर के बाद किया बड़ा बदलाव, दुश्मनों से बचने में करता है मदद

Operational Camouflage Pattern: विभिन्न देशों की सेनाएं अपने कैमोफ्लेज पैटर्न को अपनी भौगोलिक और सामरिक आवश्यकताओं के अनुसार डिजाइन करती हैं। भारतीय सेना ने हाल ही में अपना नया ऑपरेशनल कैमोफ्लेज पैटर्न पेश किया है।

---विज्ञापन---

Operational Camouflage Pattern: भारतीय सेना में भर्ती होना देश के करोड़ों युवाओं का सपना होता है। सेना की वर्दी पहनना गर्व की अनुभूति करवाता है। देश की अलग-अलग फोर्स सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, राजपूत राइफल आदि सैन्य कर्मियों के अलग-अलग काम और फील्ड ड्यूटी के दौरान अलग रंग और पैटर्न की वर्दी होती है।

जानकारी के अनुसार हाल ही में भारतीय सेना ने वर्दी के लिए अपना नया ऑपरेशनल कैमोफ्लेज पैटर्न (Operational Camouflage Pattern) पेश किया है, जो आधुनिक युद्धक्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। बता दें यह पैटर्न विभिन्न जलवायु, मौसम और इलाकों में प्रभावी ढंग से काम करने में सक्षम है।

---विज्ञापन---

इंडियन आर्मी ने नए कैमोफ्लेज पैटर्न का लिया इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स, यह होंगे फायदे

रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार आपरेशन कैमोफ्लेज पैटर्न सैन्य वर्दी के डिजाइन में इस्तेमाल होने वाला एक विशेष पैटर्न है, जो सैनिकों को विभिन्न वातावरणों में छिपने में मदद करता है। भारतीय सेना ने हाल ही में अपने नए कैमोफ्लेज पैटर्न और कॉम्बैट यूनिफॉर्म के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (IPR) को पंजीकृत भी किया है। बता दें ऑपरेशन सिंदूर के बाद बीते दिनों BSF ने अपने जवानों को अब नई कॉम्बैट ड्रेस डिजिटल पैटर्न वर्दी देने का ऐलान किया है। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक अगले एक साल के भीतर बीएसएफ के जवान नए कॉम्बैट ड्रेस में दिखेंगे। नई ड्रेस में 50% खाकी, 45% ग्रीन और 5% ब्राउन कलर होगा। इससे पहले सीआरपीएफ ने भी अपनी वर्दी में कैमोफ्लेज पैटर्न को शामिल किया था।

---विज्ञापन---

भारतीय सेना की वर्दी में कैमोफ्लेज पैटर्न का उपयोग कैसे किया जाता है?

रिर्पोट्स के अनुसार विभिन्न देशों की सेनाएं अपने कैमोफ्लेज पैटर्न को अपनी भौगोलिक और सामरिक आवश्यकताओं के अनुसार डिजाइन करती हैं। जैसे भारतीय सेना ने हाल ही में अपना नया ऑपरेशनल कैमोफ्लेज पैटर्न पेश किया है। इसके अलावा…

---विज्ञापन---

अमेरिका: अमेरिकी सेना काऑपरेशनल कैमोफ्लेज पैटर्न बहुउद्देशीय डिज़ाइन है, जो रेगिस्तान, जंगल और शहरी इलाकों में प्रभावी रहता है। इससे पहले अमेरिका ने यूनिवर्सल कैमोफ्लेज पैटर्न (UCP) का उपयोग किया था, लेकिन इसकी सीमाओं के कारण इसे बदल दिया गया।

रूस: रूसी सेना का EMR (Единая Маскировочная Расцветка) पैटर्न हरे और भूरे रंग के मिश्रण से बना होता है, जो जंगल और शहरी इलाकों में प्रभावी होता है। इसके अलावा, रूस के विशेष बल मल्टीकैम और अन्य पैटर्न का उपयोग करते हैं।

---विज्ञापन---

ब्रिटेन: ब्रिटिश सेना का Multi-Terrain Pattern (MTP) विभिन्न इलाकों में उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। यह पैटर्न DPM (Disruptive Pattern Material) की जगह लिया गया, जो पहले ब्रिटिश सेना द्वारा इस्तेमाल किया जाता था।

चीन: चीनी सेना का Type 07 Digital Camouflage डिजाइन डिजिटल पैटर्न पर आधारित है, जो विभिन्न इलाकों में प्रभावी ढंग से काम करता है। चीन ने हाल ही में अपने नए Type 21 Camouflage को पेश किया है, जो आधुनिक युद्धक्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखता है।

---विज्ञापन---

भारतीय सेना की वर्दी में कैमोफ्लेज पैटर्न से क्या हैं फायदे?

सेना की वर्दी में कैमोफ्लेज पैटर्न यूज करने से सैन्य कर्मियों को जंगल, पहाड़ और रेगिस्तान जैसे इलाकों में दुश्मन की नजरों से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा इस डिजिटल पैटर्न में छोटे-छोटे ब्लॉक्स और शेप्स होते हैं जो अलग-अलग मौसम में जवानों को दुश्मन की आंखों से ओझल करते हैं। सैन्य अधिकारियों के मुताबिक कैमोफ्लेज पैटर्न वाली वर्दी पहनने में आरामदायक और हल्की होती हैं। ये मजबूत और जल्दी सूखने वाले कपड़े का यूज कर बनाई गई हैं। इनमें सैनिकों की जरूरत के अनुसार जेब लगाई गई हैं।

ये भी पढ़ें: Explainer: अनुशासनहीनता, पार्टी विरोधी गतिविधियां और भ्रष्टाचार, राजनीतिक पार्टियां किन कारणों से अपने ‘नेताओं’ को दिखा सकती हैं बाहर का रास्ता? जानें नियम

First published on: May 29, 2025 05:46 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola