Twitter Blue Tick Price: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) की कमान संभालते ही टेस्ला के CEO एलन मस्क ने सबसे पहले भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को कंपनी से निकाला था। अब एक बार फिर मस्क ने एक भारतीय मूल के ही शख्स पर अपना भरोसा जताया है। कहा जहा है कि ट्विटर के जरिए कमाई का आईडिया इस भारतीय मूल के शख्स ने ही दिया है। हम जिसकी बात कर रहे हैं, उनका नाम श्रीराम कृष्णन (Sriram Krishnan) है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन मस्क ने श्रीराम कृष्णन (Sriram Krishnan) को कई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। श्रीराम कृष्णन का जन्म चेन्नई की एक मिडल क्लास फैमिली में हुआ। उनके पिता इंश्योरेंस सेक्टर में काम करते थे और मां हाउसवाइफ थीं।
अभी पढ़ें – Twitter पर ब्लू टिक वालों को झटका देने की तैयारी में एलन मस्क, हर महीने देने होंगे इतने रुपये
श्रीराम कृष्णन ने 2001 से 2005 के बीच अन्ना यूनिवर्सिटी के SRM इंजीनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। ग्रेजुएशन के बाद श्रीराम अमेरिका चले गए। सिर्फ 21 साल की उम्र में वह Microsoft के लिए काम कर रहे थे। मौजूद समय में ये वेंचर कैपिटल फर्म आंद्रेसेन होरोविट्ज़ (a16z) के पार्टनर हैं। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने चेन्नई की ही आरती राममूर्ति से शादी की है। दोनों की एक बच्ची भी है।
ट्विटर से पहले से है श्रीराम कृष्णन का नाता
माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले श्रीराम कृष्णन 2017 में ट्विटर के साथ थे। उस वक्त वे ट्विटर के कोर कंस्यूमर प्रोडक्ट टीम को लीड करते थे। उस वक्त उनके कार्यकाल में यूजर्स की वृद्धि 20 प्रतिशत से अधिक हुई थी। 2021 में वह एंड्रीसन होरोविट्ज़ में शामिल हो गए। श्रीराम कृष्णन Yahoo!, Facebook, माइसक्रोसॉप्ट और Snap में काम कर चुके हैं। फेसबुक में मोबाइल एड का क्रेडिट भी श्रीराम कृष्णन को ही जाता है।
कैसे हुई मस्क और कृष्णन की मुलाकात
30 अक्टूबर को श्रीराम कृष्णन ट्विटर के मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को में थे। इस दौरान एलन मस्क न्यूयॉर्क गए थे। एक दिन बाद 31 अक्टूबर को कृष्णन ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि वे अस्थायी रूप से एलन मस्क की हेल्प कर रहे थे। दरअसल, फरवरी 2021 में एलन मस्क क्लब हाउस, द गुड टाइम्स शो पर कृष्णन से मिले थे। ये शो श्रीराम कृष्णन और उनकी पत्नी आरती राममूर्ति का था।
ब्लू टिक के लिए हर महीने देने होंगे इतने रुपये
ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया। उनके मुताबिक अब ट्विटर पर ब्लू टिक के पैसे चुकाने होंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा- ट्विटर का वर्तमान सिस्टम जिनके पास ब्लू चेकमार्क है या नहीं है, वह बकवास है। लोगों के लिए शक्ति! $8/माह में सभी को ब्लू टिक मिलेगा।
मस्क ने इसके साथ ही कई अन्य घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा- आपको यह भी मिलेगा…
– रिप्लाई, मेंशन और सर्च में प्राथमिकता, जो स्पैम/स्कैम से निपटने के लिए आवश्यक है
– लंबे वीडियो और ऑडियो पोस्ट करने की क्षमता
– आम यूजर के मुकाबले आधे विज्ञापन देखने को मिलेंगे
अभी पढ़ें – ह्यूस्टन में बड़ी घटना, गली में खेल रहे रैपर टेकऑफ की गोली मारकर हत्या
मस्क ने यह भी कहा कि हमारे साथ काम करने के इच्छुक प्रकाशकों के लिए पेवॉल बायपास मिलेगा। दरअसल, बायपास पेवॉल्स एक वेब ब्राउज़र एक्सटेंशन है जो चयनित साइटों के लिए बायपास पेवॉल्स में मदद करता है।
फ्री पढ़ सकेंगे पेड आर्टिकल
मस्क का कहना है कि अगर पब्लिशर्स ट्विटर के साथ कॉन्ट्रैक्ट करते हैं तो Twitter Blue सब्सक्राइबर्स पेड आर्टिकल भी फ्री में पढ़ सकेंगे। Musk के मुताबिक ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन से ट्विटर का रेनेव्यू बढ़ेगा। इससे कंटेंट क्रिएटर्स को रिवॉर्ड मिलेगा।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज आएगा कोर्ट का फैसला
1 hr agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
1 hr agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
11 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
19 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
21 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
22 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
1 day agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines