who is Shamsuddin Jabbar: अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हुए हमले में 15 लोगों की जान चली गई। वहीं 30 से अधिक लोग अभी भी हाॅस्पिटल में भर्ती है। अमेरिका इस घटना को आतंकी हमला मान रहा है। जांच में जुटी एफबीआई हमलावर शमसुद्दीन जब्बार के बारे जांच पड़ताल करने में जुटी है। दरअसल एफबीआई को लगता है कि इस घटना के लिए कुछ और लोग भी जिम्मेदार हो सकते हैं।
एफबीआर ने ट्रक सवार हमलावर की पहचान 42 साल के शमसुद्दीन जब्बार के तौर पर की है। वह टेक्सास का रहने वाला था और रियल एस्टेट का एजेंट था। जब्बार ने साल 2007 से 2015 के बीच बतौर एचआर मैनेजर और आईटी स्पेशलिस्ट के तौर पर अमेरिकी सेना में सेवाएं दी थीं। वह 2020 तक सेना में रहा। फरवरी 2009 से लेकर जनवरी 2010 तक उसे अफगानिस्तान में नियुक्त किया गया था। वह स्टाफ सार्जेंट की रैंक से रिटायर हुआ।
ये भी पढ़ेंः अमेरिका में न्यू ईयर अटैक को लेकर बड़ा खुलासा, हमले में अब तक 15 की मौत
आर्थिक रूप से परेशान था हमलावर
जब्बार पर साल 2002 में चोरी और 2005 में अवैध लाइसेंस के इस्तेमाल जैसे मामले दर्ज हुए थे। उसने दो बार शादी की। साल 2022 में उसका दूसरी पत्नी से भी तलाक हो चुका है। उसने अपने पत्नी को भेजे मेल में कहा वह आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था। वह घर का भुगतान नहीं कर पा रहा है। उसने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी को बीते साल 28 हजार डाॅलर से ज्यादा का नुकसान हुआ था।
एफबीआई को अब तक क्या मिला?
एफबीआई ने बताया कि बुधवार को न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान शहर के फ्रेंच क्वार्टर में सुबह 3 बजकर 15 मिनट पर हमले के बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ के बाद एक हैंडगन और एक एआर शैली की राइफल बरामद हुई है। इसके साथ ही आईएसआईएस का झंडा भी मिला है। एफबीआई ने ट्रक से संभावित विस्फोटक उपकरण भी बरामद किया है।
ये भी पढ़ेंः पहले भीड़ पर चढ़ाया ट्रक, फिर चलाईं गोलियां, 12 की मौत; अमेरिका में नए साल के जश्न में बड़ी वारदात
संबंधित खबरें
साइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
1 hr agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
3 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
3 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
4 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
7 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद करके...', फ्लाईदुबई के को-पायलट पर नए खुलासे
7 hrs agoLIVE: सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी मामले में केंद्र सरकार को SC का नोटिस
7 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई
20 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे?
21 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को छूट
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines