एक तरफ जहां वेनेजुएला पर हमले को लेकर दुनियाभर में अमेरिका को अलग-अलग प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर अमेरिका में होने वाले मेयर चुनाव नतीजों को लेकर चर्चा हो रही है. हाल ही में अमेरिका स्थित न्यू जर्सी के नए मेयर के नाम का ऐलान हुआ, जिसे सुनकर US से हजारों किलोमीटर दूर भारत में भी जश्न शुरू हो गया. आपको बता दें कि न्यू जर्सी का नया मेयर भारतीय मूल के पुलकित देसाई को बनाया गया है, जिन्होंने सोमवार को अपने पद की शपथ ली.
कौन हैं पुलकित देसाई?
न्यू जर्सी के पार्सिपनी में इतिहास रचते हुए पुलकित देसाई ने शनिवार को मेयर पद की शपथ ली. यूएस मरीन वेटरन और लंबे समय से टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में सक्रिय रहे देसाई, इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी और पहले एशियाई-अमेरिकी हैं. देसाई की ताजपोशी पार्सिपनी म्युनिसिपल बिल्डिंग में एक भावनात्मक समारोह में हुई, जिसमें उनके परिवार, स्थानीय समुदाय और न्यू जर्सी की गवर्नर-इलेक्ट माईकी शेरिल मौजूद रहीं. शपथ ग्रहण का कार्य राज्य सीनेटर राज मुखर्जी ने संपन्न कराया.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, उपद्रवियों ने युवक को मारी गोली
अमेरिकी मरीन कॉर्प्स में दी सेवा
छह साल तक अमेरिकी मरीन कॉर्प्स में सेवा दे चुके देसाई ने ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड और डेजर्ट स्टॉर्म के दौरान अपना फर्ज निभाया था. सैन्य सेवा के बाद उन्होंने लगभग तीन दशकों तक टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम किया, जिसमें उन्होंने साइबरसिक्योरिटी और ग्लोबल आईटी सिस्टम्स मैनेजमेंट का अनुभव हासिल किया. अब इस अनुभव को वह नागरिक प्रशासन में पारदर्शिता और बेहतर गवर्नेंस में बदलना चाहते हैं.
80 मतों से मिली ऐतिहासिक जीत
पुलकित देसाई की जीत पार्सिपनी के राजनीतिक इतिहास की सबसे कड़ी और दिलचस्प मुकाबलों में से एक रही. नवंबर 2025 के चुनाव में उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार और मौजूदा मेयर जेम्स बारबेरियो को सिर्फ 80 वोटों से हराया. पहले काउंट में बारबेरियो को बढ़त मिली थी, लेकिन जब मॉरिस काउंटी बोर्ड ऑफ इलेक्शन ने वोट-बाय-मेल और प्रोविज़नल बैलेट की गिनती की, तब तस्वीर पलट गई. अंतिम नतीजे में देसाई को 9,978 वोट मिले जबकि बारबेरियो को 9,898 वोट प्राप्त हुए.
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
8 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
13 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
15 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
16 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
18 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines