बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, उपद्रवियों ने युवक को मारी गोली

बांग्लादेश के जसोर जिले के मोनीरामपुर उपजिले में उपद्रवियों ने हिंदू युवक राणा प्रताप बैरागी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह वारदात आज दोपहर में हुई.

bangladesh news'

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. बता दें कि बांग्लादेश के जसोर जिले के मोनीरामपुर उपजिले में उपद्रवियों ने हिंदू युवक राणा प्रताप बैरागी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह वारदात आज दोपहर में हुई.

विज्ञापन

रद्द हुआ हिंदू नेता का नामांकन

बांग्लादेश निर्वाचन आयोग ने शेख हसीना के पूर्व संसदीय क्षेत्र गोपालगंज से प्रमुख हिंदू नेता गोविंद चंद्र प्रमाणिक का नामांकन रद्द कर दिया है.

विज्ञापन

प्रमाणिक Bangladesh Jatiya Hindu Mahajote के महासचिव हैं और अल्पसंख्यक अधिकारों को लेकर सक्रिय हैं. वे गोपालगंज 3 चुनाव क्षेत्र से चुनाव लड़कर अल्पसंख्यक हितों से जुड़े मुद्दों को हाईलाइट करना चाहते थे. इस चुनाव क्षेत्र में आधी से ज्यादा आबादी हिंदुओं की है.

हिंदू समुदाय के बीच प्रमाणिक की उम्मीदवारी को रद्द किए जाने को लेकर असंतोष है. एक पैटर्न के तहत अल्पसंख्यक समुदाय खासकर हिंदूओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व से धीरे-धीरे वंचित किया जा रहा है.

विज्ञापन

बांग्लादेश में विधवा महिला से रेप

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार नहीं रुक रहे हैं. वहीं, एक अन्य मामले में एक हिंदू विधवा महिला से रेप का मामला सामने आया है. दो लोगों ने पहले उसके साथ रेप किया और फिर पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए. मामला सेंट्रल बांग्लादेश के कालीगंज इलाके का है. लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि उसने ढाई साल पहले कालीगंज म्युनिसिपैलिटी के वार्ड नंबर 7 में शाहीन और उसके भाई से 20 लाख टका में तीन डेसिमल जमीन और एक दो मंजिला घर खरीदा था. उसके बाद, शाहीन ने महिला को गंदे प्रपोजल देने शुरू कर दिए और मना करने पर उसे परेशान करना शुरू कर दिया.

शनिवार शाम को, जब विधवा के गांव से दो रिश्तेदार आए हुए थे. उसी वक्त शाहीन और उसका साथी हसन उसके घर में घुस आए और उसके साथ रेप किया. फिर उन्होंने उससे 50,000 टका (करीब Rs 37,000) मांगे.

विज्ञापन

जब पैसे देने से मना कर दिया, तो उन्होंने रिश्तेदारों के साथ मारपीट की और उन्हें भगा दिया. जब महिला चिल्लाने लगी, तो उन्होंने उसे एक पेड़ से बांधा और उसके बाल काट दिए. इसका उन्होंने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. उन्होंने विधवा को भी टॉर्चर किया और फिर वह बेहोश हो गई. आस-पास के लोगों ने उसे बचाया और उसे जेनेदाह सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ