अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार पीटर केंट नवारो के एक बयान से भारत में हंगामा मच गया है। उन्होंने भारत के रूस से तेल खरीदने पर बड़ी टिप्पणी की है। पीटर ने रूसी तेल से खरीदने से भारतीय ब्राह्मणों (एलीट वर्ग) पर मुनाफाखोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रूस से तेल खरीद में केवल भारतीय ब्राह्मणों (एलीट वर्ग) को मुनाफा हो रहा है। जबकि तेल की कीमत पूरा देश चुका रहा है।
पीटर केंट नवारो एक अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। वह जनवरी 2025 से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार और विनिर्माण मामलों के वरिष्ठ सलाहकार हैं। उन्होंने पहले ट्रंप प्रशासन में व्हाइट हाउस राष्ट्रीय व्यापार परिषद के निदेशक और फिर नए व्यापार एवं विनिर्माण नीति कार्यालय के निदेशक के रूप में कार्य किया था
प्रोफेसर के रूप में भी कर रहे हैं काम
पीटर नवारो कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में इरविन के पॉल मेरेज स्कूल ऑफ बिजनेस में इकोनॉमी और सार्वजनिक नीति के प्रोफेसर एमेरिटस हैं। नवारो ने कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में 5 बार ऑफिस में काम किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाए।
यह भी पढ़ें: मोदी-पुतिन की मीटिंग के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री का बड़ा बयान, बोले- भारत के साथ हमारा निर्णायक रास्ता
2017 में ज्वाइन किया ट्रंप प्रशासन
पीटर नवारो ने जनवरी 2017 में व्यापार पर ट्रंप प्रशासन को ज्वाइन किया था। इस दौरान वह राष्ट्रीय व्यापार परिषद के डायरेक्टर पद पर रहे और राष्ट्रपति ट्रंप को संरक्षणवादी व्यापार नीतियों को लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद वह उसी साल अप्रैल में ट्रंप प्रशासन में व्यापार और विनिर्माण नीति कार्यालय के डायरेक्टर बने। 20 जनवरी 2021 तक पीटर ने इसी पद पर काम किया। इसके बाद कुछ साल गैप लेकर 20 जनवरी 2025 को पीटर व्यापार और विनिर्माण के लिए वरिष्ठ सलाहकार बनाए गए।
पिता थे शहनाई वादक
पीटर नवारो का जन्म 15 जुलाई 1949 को कैम्ब्रिज के मैसाचुसेट्स में हुआ था। वह इतालवी मूल के हैं। पीटर के पिता अल्बर्ट अल नवारो एक सैक्सोफोनिस्ट और शहनाई वादक थे, जो एक हाउस बैंड का नेतृत्व करते थे। यह बैंड गर्मियों में न्यू हैम्पशायर में और सर्दियों में फ्लोरिडा में बजाता था। जब पीटर करीब 9 साल के थे, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया।
यह भी पढ़ें: ‘भारत चुका रहा है कीमत, सबको भुगतना पड़ेगा’, रूसी तेल खरीदने पर अमेरिकी सीनेटर की धमकी
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
8 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines