---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

अफ्रीकी देशों को गाली, नाटो लीडर्स को धक्का; जानें US के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े 5 विवाद

US Presidential Election Result 2024: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उनके सामने कमला हैरिस को हार का सामना करना पड़ा है। ट्रंप अपने पहले कार्यकाल में कुछ विवादों का सामना कर चुके हैं। इनके बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

US Presidential Election Result: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट कमला हैरिस को करारी शिकस्त दी है। अमेरिकी चुनाव में जीत का जादुई आंकड़ा 270 है। ट्रंप ने इस बार 295 इलेक्टोरल वोट हासिल किए हैं। बता दें कि ट्रंप अमेरिकी इतिहास के सबसे विवादित राष्ट्रपति हैं। जिनके खिलाफ 34 केस दर्ज हैं। इन मामलों का अब क्या होगा, यह देखने वाली बात होगी? अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी ट्रंप विवादों में रहे थे। इन विवादों के बारे में जानते हैं।

पिछले कार्यकाल में ट्रंप ने पहले शिखर सम्मेलन में नाटो के एक लीडर को धक्का दे दिया था। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था। ब्रुसेल्स में 2017 में नाटो का शिखर सम्मेलन था। जिसमें मोंटेनेग्रो के पीएम डुस्को मार्कोविक को पीछे खींचकर ट्रंप आगे हो गए थे। धक्का देने के बाद ट्रंप ने अपना सूट भी ठीक किया था। दुनियाभर में वीडियो को लेकर वे ट्रोल हुए थे।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

2020 में कोरोना फैला तो उन्होंने डॉक्टरों को अजीब सुझाव दिया था। ट्रंप ने कहा था कि डॉक्टरों को इंसान के अंदर लाइट पहुंचानी चाहिए। जिससे वायरस को खत्म किया जा सके। ट्रंप ने कहा था कि सूरज की रोशनी तेज होती है। यह इंसानी शरीर में घुसेगी तो वायरस मर जाएगा।

ये भी पढ़ेंः कौन हैं उषा चिलुकुरी वेंस? अमेरिका में बनने जा रही हैं सेकंड लेडी, भारत से खास नाता

---विज्ञापन---

इसके बाद फिर अजीब सुझाव दिया था। ट्रंप ने कहा था कि कोरोना को मारने के लिए डॉक्टरों को नसों में ब्लीच या आइसोप्रोपिल अल्कोहल इंजेक्ट का तरीका अपनाना चाहिए। डॉक्टरों ने उनके दावे को नकारते हुए लोगों से ऐसा न करने की अपील की थी।

2019 में ट्रंप ने क्लेम्सन यूनिवर्सिटी की फुटबॉल टीम को व्हाइट हाउस में डिनर के लिए बुलाया था। यहां खिलाड़ियों को वेंडी, मैकडॉनल्ड्स और बर्गर किंग के बर्गर और फ्रेंच फ्राइज परोसे गए थे। कर्मचारी छुट्टी पर थे। इस मामले में भी ट्रंप को ट्रोल किया गया था।

---विज्ञापन---

2017 में अमेरिका के प्यूटो रिको में मारिया नाम का तूफान आया था। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने पीड़ितों से मुलाकात की थी। इस तूफान के कारण खूब तबाही मची थी। ट्रंप को इस दौरान लोगों को राहत सामग्री वितरित करते देखा गया था। इस दौरान ट्रंप ने लोगों पर पेपर टावर रोल फेंके थे। इस तरीके की वजह से भी ट्रंप को ट्रोल किया गया था।

2018 में ट्रंप ने अपने सांसदों के साथ एक मीटिंग की थी। इस दौरान उनके मुंह से अफ्रीकी और हेती देशों के लिए गाली निकल गई थी। ट्रंप ने कहा था कि इन घटिया देशों के लोग यूएस क्यों आ रहे हैं? बाद में वे अपनी बात से मुकर गए थे। ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने गाली नहीं दी, सिर्फ कठोर भाषा का प्रयोग किया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:US में 1.3 करोड़ अप्रवासी, क्या 10 साल में निकाल पाएंगे ट्रंप; घुसपैठ से निपटने में और क्या चुनौतियां?

First published on: Nov 07, 2024 07:12 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola