Who Is Gen Syed Aamer Raza: पाकिस्तान की सेना और सत्ता के गलियारों में जनरल सैयद आमिर रजा का नाम सबसे अधिक चर्चा में है. देश के 27वें संविधान संशोधन के तहत हुए बड़े सैन्य बदलावों के बाद जनरल रजा को पाकिस्तान का पहला ‘कमांडर ऑफ नेशनल स्ट्रैटेजिक कमांड’ (CNSC) बनाया गया है. इस नियुक्ति के साथ ही वह सेना प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज फील्ड मार्शल असीम मुनीर के बाद मुल्क के दूसरे सबसे ताकतवर सैन्य अफसर बन गए हैं.
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार नए पद के तहत जनरल आमिर रजा के जिम्मे पाकिस्तान के सभी सामरिक और परमाणु हथियारों की सीधी निगरानी व सुरक्षा होगी. इससे पहले यह जिम्मेदारी ‘जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी’ (CJCSC) के पास थी, जिसे नए संशोधन के जरिए खत्म कर दिया गया है. अब न्यूक्लियर कमांड पूरी तरह से जनरल रजा के नियंत्रण में काम करेगी.
मुस्लिम देशों के लिए गले की हड्डी बनी ट्रंप की नई शर्त, पाकिस्तानी मंत्री ने सिरे से किया खारिज
कौन हैं जनरल सैयद आमिर रजा?
जनरल आमिर रजा ने अपना सैन्य करियर 1988 में ऑफिसर्स ट्रेनिंग स्कूल (OTS), मंगला के 22वें कोर्स से शुरू किया था और वह ‘6th लांसर्स’ में शामिल हुए. उन्होंने क्वेटा के कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, इस्लामाबाद की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी (NDU) और ब्रिटेन की नॉटिंघम यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा हासिल की है.
असीम मुनीर के सबसे भरोसेमंद रणनीतिकार
जनरल रजा को असीम मुनीर का सबसे भरोसेमंद रणनीतिकार माना जाता है. 9 मई 2023 को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में भड़के दंगों और लाहौर कोर कमांडर हाउस में तोड़फोड़ के तुरंत बाद हालात संभालने के लिए रजा को लाहौर (IV कोर) का कमांडर बनाया गया था. इसके बाद वह चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (CGS) बने और अब उन्हें 4-स्टार रैंक देकर परमाणु कमान की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.
पाकिस्तान का शर्मनाक चेहरा, बलूचिस्तान में बंधक 8 जवानों को पहचानने से किया इनकार
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
7 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
8 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
10 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
12 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
12 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
13 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
15 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
16 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
17 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines