कौन हैं जनरल आमिर रजा? जो पाकिस्तान में असीम मुनीर के बाद सबसे ज्यादा ताकतवर

Who Is Gen Syed Aamer Raza: पाकिस्तान की सेना में बड़ा फेरबदल हुआ है और जनरल सैयद आमिर रजा दूसरे सबसे शक्तिशाली सैन्य अधिकारी बनकर उभरे हैं. 27वें संविधान संशोधन के बाद उन्हें देश के सामरिक व परमाणु हथियारों की कमान सौंपी गई है. जानिए आखिर कौन हैं असीम मुनीर के सबसे भरोसेमंद माने जाने वाले जनरल रजा?

General Syed Aamer Raza, Asim Munir, Pakistan Army Nuclear Command, Pakistan News Hindi, CNSC Pakistan

जनरल रजा बने पाकिस्तान के पहले 'कमांडर ऑफ नेशनल स्ट्रैटेजिक कमांड'। pic credit: ANI\ X

Who Is Gen Syed Aamer Raza: पाकिस्तान की सेना और सत्ता के गलियारों में जनरल सैयद आमिर रजा का नाम सबसे अधिक चर्चा में है. देश के 27वें संविधान संशोधन के तहत हुए बड़े सैन्य बदलावों के बाद जनरल रजा को पाकिस्तान का पहला ‘कमांडर ऑफ नेशनल स्ट्रैटेजिक कमांड’ (CNSC) बनाया गया है. इस नियुक्ति के साथ ही वह सेना प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज फील्ड मार्शल असीम मुनीर के बाद मुल्क के दूसरे सबसे ताकतवर सैन्य अफसर बन गए हैं.
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार नए पद के तहत जनरल आमिर रजा के जिम्मे पाकिस्तान के सभी सामरिक और परमाणु हथियारों की सीधी निगरानी व सुरक्षा होगी. इससे पहले यह जिम्मेदारी ‘जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी’ (CJCSC) के पास थी, जिसे नए संशोधन के जरिए खत्म कर दिया गया है. अब न्यूक्लियर कमांड पूरी तरह से जनरल रजा के नियंत्रण में काम करेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं जनरल सैयद आमिर रजा?

जनरल आमिर रजा ने अपना सैन्य करियर 1988 में ऑफिसर्स ट्रेनिंग स्कूल (OTS), मंगला के 22वें कोर्स से शुरू किया था और वह ‘6th लांसर्स’ में शामिल हुए. उन्होंने क्वेटा के कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, इस्लामाबाद की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी (NDU) और ब्रिटेन की नॉटिंघम यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा हासिल की है.

असीम मुनीर के सबसे भरोसेमंद रणनीतिकार

जनरल रजा को असीम मुनीर का सबसे भरोसेमंद रणनीतिकार माना जाता है. 9 मई 2023 को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में भड़के दंगों और लाहौर कोर कमांडर हाउस में तोड़फोड़ के तुरंत बाद हालात संभालने के लिए रजा को लाहौर (IV कोर) का कमांडर बनाया गया था. इसके बाद वह चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (CGS) बने और अब उन्हें 4-स्टार रैंक देकर परमाणु कमान की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ