---विज्ञापन---

कौन हैं गेब्रियल अटल, फ्रांस के पहले Gay PM

Who is Gabriel Atal France Prime Minister in Hindi: फ्रांस के नए प्रधानमंत्री गेब्रियल अटल सार्वजनिक रूप से खुद को समलैंगिक घोषित कर चुके हैं।

---विज्ञापन---

Who is Gabriel Atal France Prime Minister in Hindi: फ्रांस को सबसे युवा प्रधानमंत्री मिल गया है। गेब्रियल अटल फ्रांस के नए पीएम बनाए गए हैं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने मंगलवार को 34 साल के शिक्षा मंत्री गैब्रियल अटल को अपना नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। गेब्रियल अटल फ्रांस के युद्ध के बाद सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री भी बन गए हैं।

उनसे पहले लॉरेंट फैबियस 37 साल की उम्र में पीएम बने थे। उन्हें 1984 में फ्रेंकोइस मिटर्रैंड ने प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। गेब्रियल की नियुक्ति एलिजाबेथ बोर्न की जगह हुई है। जिन्होंने हाल ही इमिग्रेशन कानून पर राजनीतिक तनाव के बीच इस्तीफा दे दिया था। खास बात यह है कि गेब्रियल अटल खुद को सार्वजनिक रूप से समलैंगिक घोषित कर चुके हैं। आइए जानते हैं कौन हैं गेब्रियल अटल…

---विज्ञापन---

पूर्व राजनीतिक सलाहकार के साथ रिलेशनशिप 

गेब्रियल अटल खुले तौर पर फ्रांस के पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री हैं। वह 2018 में सुर्खियों में आए थे। जब वह मैक्रॉन सरकार में एक जूनियर मंत्री थे। उस वक्त अटल मैक्रॉन के पूर्व राजनीतिक सलाहकार स्टीफन सेजॉर्न के साथ रिलेशनशिप में थे। उनके पूर्व सहपाठी ने ये जानकारी सार्वजनिक कर दी थी।

अटल ने महज 17 साल की उम्र में सोशलिस्ट पार्टी जॉइन कर ली थी। महामारी के दौरान उन्हें सरकारी प्रवक्ता भी बनाया गया था। इसके बाद से ही वह फ्रांस की राजनीति में बड़ा नाम बन गए। इमैनुएल मैक्रॉन जब राष्ट्रपति चुने गए तब अटल उन्हें सलाह देते थे।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य मंत्री के सलाहकार के रूप में पांच साल तक किया काम 

2012 के राष्ट्रपति अभियान के दौरान मैरिसोल टौरेन के साथ वह फ्रांसीसी नेशनल असेंबली में इंटर्नशिप कर चुके हैं। अटल ने स्वास्थ्य मंत्री के सलाहकार के रूप में पांच साल तक काम किया था। अटल एक दशक में हेल्थ मिनिस्ट्री में सलाहकार के काम से लेकर से फ्रांस में प्रधानमंत्री पद तक पहुंच गए हैं। अटल को 18 जून 2017 को फ्रेंच नेशनल असेंबली के लिए चुना गया था। इसके बाद से ही वह देश की राजनीति में एक के बाद एक सीढ़ियां चढ़ते गए।

पिता थे फिल्म निर्माता

अटल का जन्म 16 मार्च 1989 को पेरिस के पास क्लमार्ट में हुआ था। अटल ट्यूनीशियाई यहूदी मूल के वकील और फिल्म निर्माता यवेस अटल के बेटे हैं। उनके पिता का देहांत 2015 में हुआ था। वह अपनी तीन छोटी बहनों के साथ पेरिस में पले-बढ़े थे। उनकी मां मैरी डी कौरिस फिल्म प्रोडक्शन कंपनी में काम करती थीं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

अटल की शिक्षा पेरिस के इकोले अलसासिएन स्कूल में हुई। बैचलर डिग्री के बाद उन्होंने प्रतिष्ठित साइंसेज पो यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। इसके बाद पब्लिक अफेयर्स में पीजी की डिग्री हासिल की। उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत 2006 में हुए यूथ प्रोटेस्ट से मानी जाती है। इसके बाद वह सोशलिस्ट पार्टी में शामिल हो गए थे।

ये भी पढ़ें: भारत के 100 रुपये का मतलब नेपाल में 159 रुपये, जानें 5 देशों में क्या हैं इंडियन करेंसी की कीमत

---विज्ञापन---

First published on: Jan 09, 2024 07:08 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola