Who is Dr. Erica McEntarfer: अमेरिका का ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिक्स कमिश्नर (Bureau of Labor Statistics (BLS) Commissioner) एक महत्वपूर्ण सरकारी पद है। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पद पर तैनात डॉ. एरिका मैकएंटार्फर को हटा दिया है। डॉ एरिका कौन हैं और उन्होंने ऐसा क्या कि जिससे ट्रंप नाराज हो गए और उन्हें उनके पद से ही तुरंत हटा दिया?
दरअसल, ट्रंप ने उन्हें हटाने के पीछे मीडिया में एक रिपोर्ट का हवाला दिया है, ये दावा किया जा रहा है कि ये रिपोर्ट सही नहीं है। आइए आपको इस खबर में बताते हैं कि डॉ. एरिका मैकएंटार्फर कौन हैं और अमेरिका में लेबर स्टैटिक्स कमिश्नर का क्या काम होता है?
डॉ. एरिका मैकएंटार्फर और डोनाल्ड ट्रंप में इस रिपोर्ट से बिगड़े रिश्ते
जानकारी के अनुसार 2 अगस्त 2025 को अमेरिका के ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिक्स डिपार्टमेंट ने एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि यहां देश में रोजगार देने की संख्या लगातार कम हो रही है। ये रिपोर्ट सीधे तौर पर वर्तमान डोनाल्ड ट्रंप सरकार के काम करने के तरीके पर सवाल खड़े करती है। रिपोर्ट में बताया गया कि जुलाई 2025 में अमेरिकी सरकार ने केवल 73000 नौकरियों का इजाफा किया। इससे पहले मई-जून में ये संख्या 258000 थी जो भी पहले से कम है। अमेरिकी मीडिया की मानें तो इसी रिपोर्ट पर ट्रंप नाराज हो गए और सरकार की तरफ से बयान जारी कर कहा गया ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिक्स विभाग की इस रिपोर्ट में गलत आंकड़ें पेश किए गए हैं।
क्या करता है ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिक्स डिपार्टमेंट, ट्रंप की कैसे खोली पोल ?
अमेरिका के ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिक्स डिपार्टमेंट के पास बेहद अहम जिम्मेदारियां होती है। वह देश के विकास और उन्नति के लिए कई काम करता है। मसलन विभाग डेटा संग्रह और विश्लेषण करता है, विभाग का काम देश के सभी आर्थिक कार्यक्रमों की देखरेख और उससे पैदा होने वाले रोजगार के आंकड़े एकत्रित कर उसकी रिपोर्ट तैयार करना होता है। इसके अलावा लेबर स्टैटिक्स डिपार्टमेंट अमेरिकी की प्रमुख संघीय सांख्यिकीय एजेंसी है, जो श्रम बाजार गतिविधियों, कामकाजी परिस्थितियों, मूल्य परिवर्तन जैसे मुद्रास्फीति की निगरानी करती है।
कार्यकाल खत्म होने से पहले ही हटाया, जनवरी 2024 में हुई थी नियुक्त
डॉ. एरिका मैकएंटार्फर को जनवरी 2024 में 16वें ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिक्स कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया गया था। कमिश्नर का कार्यकाल चार साल का होता है। लेकिन 2 अगस्त को डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें हटा दिया है। यहां आपको बता दें कि स्टैटिक्स कमिश्नर को अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा नामित किया जाता है। फिर अमेरिकी की सीनेट इसकी पुष्टि करता है।
एरिका की जगह विलियम विट्रोव्स्की को ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिक्स कमिश्नर बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: रूसी नेता के बयान पर भड़के ट्रंप, दो परमाणु पनडुब्बियां तैनात करने के दिए आदेश
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
2 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
2 hrs agoLIVE: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में थे भर्ती
5 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
5 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
5 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
6 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
17 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
23 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines