रूसी नेता के बयान पर भड़के ट्रंप, दो परमाणु पनडुब्बियां तैनात करने के दिए आदेश

America-Russia Tensions: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ के फैसले के बाद अब नया फैसला लिया है। उनके इस आदेश से रूस की टेंशन बढ़ गई है। ट्रंप ने यह आदेश रूस के मंत्री की धमकियों के बाद लिया है। इसकी जानकारी खुद ट्रंप ने दी है।

America-Russia tensions

Photo Credit- Social Media

America-Russia Tensions: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। अमेरिका अब रूस के पास दो परमाणु पनडुब्बियों को तैनात करेगा। दरअसल, ट्रंप ने ये फैसला रूसी राष्ट्रपति और वर्तमान में रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव की धमकियों के बाद लिया है। इसकी जानकारी ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लिखा कि ‘मैंने दो परमाणु पनडुब्बियों को तैनात करने का फैसला किया है।’

विज्ञापन

शब्द बहुत महत्वपूर्ण होते हैं- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने साफ तौर पर लिखा कि अमेरिका ने रूस के पास दो पनडुब्बियां तैनात करने का फैसला किया है। ट्रंप ने कहा कि ‘रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष और रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने जो भड़काऊ बयान दिया है, उसको देखते हुए मैंने 2 परमाणु पनडुब्बियों को रूस के पास तैनात करने का आदेश दिया है।’

विज्ञापन

ऐसे बयानों पर लगेगी लगाम

ट्रंप ने पोस्ट में आगे लिखा कि ‘यह फैसला इसलिए लिया गया ताकि आगे से ऐसे बयानों पर लगाम लगाई जा सके।’ उन्होंने कहा कि ‘बोले गए शब्द बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, जिनकी वजह से कभी-कभी बुरे नतीजे सामने आते हैं। मुझे उम्मीद है कि आगे से ऐसा कोई भी बयान नहीं दिया जाएगा।’ बता दें कि ट्रंप ने टैरिफ के लागू करने की तारीख को आगे बढ़ाते हुए कई देशों को राहत दी है। अब नई टैरिफ दरें 7 अगस्त से लागू होंगी।

विज्ञापन

भारत रूस से नहीं खरीदेगा तेल

पिछले कुछ दिनों से रूस और भारत के व्यापार को लेकर कई खबरें सामने आईं। इसमें कहा गया कि भारत की कंपनियां रूस से तेल नहीं खरीदेंगी। इस मामले पर बीते दिन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का बयान सामने आया। हालांकि, उन्होंने भी पूरी तरह से तेल न खरीदने की खबरों का खंडन नहीं किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ