Who is Cristiana Barsony-Arcidiacono: लेबनान में पेजर धमाके के बाद जांच एजेंसियों को जिन लोगों की तलाश है। उनमें क्रिस्टियाना बार्सोनी-आर्किडियाकोनो का नाम भी है। क्रिस्टियाना उस बीएसी कंसल्टिंग फर्म की सीईओ हैं, जिस पर हिजबुल्लाह के लड़ाकों को पेजर्स सप्लाई करने का आरोप है। इन्हीं पेजर्स में 17 सितंबर को लेबनान में धमाके हुए थे, जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि 2800 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 49 वर्षीय क्रिस्टियाना हंगरी और इटैलियन मूल की हैं और हंगरी के बुडापेस्ट स्थित बीएसी कंसल्टिंग फर्म की सीईओ के पद पर थीं, लेकिन लेबनान में धमाके के बाद से उन्हें पब्लिकली नहीं देखा गया है।
क्रिस्टियाना ने लेबनान पेजर्स धमाके में सीधी भागीदारी से इनकार किया है। हालांकि लेबनान में ब्लास्ट हुए पेजर्स को ताइवान की निर्माता कंपनी गोल्ड अपोलो से लाइसेंस प्राप्त था। ऐसे में क्रिस्टियाना और बीएसी कंसल्टिंग फर्म की भूमिका को लेकर संदेह है।
क्रिस्टियाना सात भाषाओं की जानकार है। और पार्टिकल फिजिक्स में उनके पास पीएचडी डिग्री है। एनबीसी न्यूज के साथ एक संक्षिप्त इंटरव्यू में क्रिस्टियाना ने कहा कि मैं सिर्फ एक मध्यस्थ हूं। आपको कोई गलतफहमी हो गई है। इसके बाद से क्रिस्टियाना को पब्लिकली नहीं देखा गया है। बुडापेस्ट स्थित उनके घर के दरवाजे बंद हैं।
ये भी पढ़ेंः लेबनान में पेजर ब्लास्ट का वीडियो आया सामने, देखें कैसे हुआ धमाका और मरने लगे लोग?
‘क्रिस्टियाना को हायर करना सबसे बड़ी गलती’
क्रिस्टियाना को जानने वाले उन्हें इंटेलिजेंट बताते हैं, लेकिन करियर के मामले में अस्थिर करार देते हैं। बारसोनी ने अपने करियर में अफ्रीका, यूरोप और मिडिल ईस्ट के देशों में शॉर्ट टर्म जॉब्स की हैं। ये सरकारी नौकरियां मानवतावादी कार्यों से जुड़ी रही हैं। यूनाइटेड नेशंस के पूर्व प्रशासक किलियन क्लेनश्मिट ने क्रिस्टियाना को ट्यूनिशिया में एक डच प्रोजेक्ट के लिए हायर किया था। किलियन ने क्रिस्टियाना को बुलिंग मैनेजर बताया और कहा कि ट्यूनिशिया के प्रोजेक्ट में उनका कॉन्ट्रैक्ट समय से पहले खत्म कर दिया गया। किलियन ने क्रिस्टियाना को नौकरी देने के अपने फैसले को जीवन की सबसे बड़ी गलती करार दिया।
क्रिस्टियाना ने अपने रेज्यूमे में दावा किया है कि उसने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी आईएईए में प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम किया है। वहीं न्यूयॉर्क अर्थ चाइल्ड इंस्टीट्यूट की बोर्ड मेंबर होने का दावा किया है। इन दावों पर IAEA ने कहा है कि क्रिस्टियाना ने संस्थान में बतौर इंटर्न काम किया है। वहीं अर्थ चाइल्ड इंस्टीट्यूट ने कहा कि क्रिस्टियाना की संस्थान में कोई औपचारिक भूमिका नहीं थी।
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से पीएचडी करने के बाद भी क्रिस्टियाना का करियर साइंस के सेक्टर में नहीं रहा। बीएसी कंसल्टिंग फर्म की वेबसाइट ने क्रिस्टियाना का सीवी नहीं हटाया है। लेकिन ये अब भी क्लियर नहीं हो पाया है कि हंगरी में क्रिस्टियाना की कंपनी का असली बिजनेस क्या था।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
3 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
5 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
5 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
7 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
12 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
21 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
22 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines