Who is Baltasar Ebang Engonga: मध्य अफ्रीका में स्थित देश इक्वेटोरियल गिनी में बवाल मच गया है। यहां बाल्टासर एबांग एंगोंगा नाम के एक शख्स के 400 सेक्सटेप वायरल हो गए हैं। एंगोंगा के कम्प्यूटर से ये वीडियो बरामद किए गए थे। जिन्हें देख पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए क्योंकि इन वीडियोज में राष्ट्रपति की बहन और पुलिस प्रमुख की पत्नी के साथ रिलेशन बनाते हुए वीडियो मौजूद थे। आइए जानते हैं बाल्टासर एबांग एंगोंगा कौन है? जिसके सेक्सटेप से इस छोटे से देश में बड़ा तूफान मच गया।
400 से ज्यादा वीडियो बरामद
एबांग एंगोंगा इक्वेटोरियल गिनी के नेशनल फाइनेंशियल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (ANIF) के डायरेक्टर जनरल हैं। खास बात यह है कि इस प्रमुख पद पर रहते हुए वह खुद धोखाधड़ी के मामले में जांच के घेरे में थे। एंगोंगा खुद शादीशुदा हैं और उनके 6 बच्चे भी हैं। एंगोंगा के इन कारनामों का भंडाफोड़ तब हुआ, जब जांचकर्ताओं ने उनके कंप्यूटर से 400 से ज्यादा वीडियो बरामद किए। इसमें उनकी भाभी, चचेरे भाई, यहां तक कि राष्ट्रपति की बहन और पुलिस प्रमुख की पत्नी के वीडियो मौजूद थे। हैरान करने वाली बात ये है कि इन वीडियोज की रिकॉर्डिंग ऑफिस, होटल और वॉशरूम में की गई थी।
वायरल हो गए वीडियो
एंगोंगा के ये निजी वीडियोज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। रिपोर्ट के अनुसार, ये सब सहमति से हुआ था। हालांकि कुछ पोस्ट में एंगोंगा के निजी जीवन का समर्थन किया गया है तो वहीं कुछ ने एक सार्वजनिक अधिकारी के रूप में एंगोंगा के नैतिक व्यवहार पर सवाल उठाए हैं।
ये भी पढ़ें: कौन हैं Sarah McBride? US election में रचा इतिहास, बनीं जीतने वाली पहली ट्रांसजेंडर
लग सकता है सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरे में डालने का आरोप
अब इस देश के अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या एंगोंगा की वजह से देश की स्वास्थ्य सुरक्षा को कोई खतरा है। अगर ऐसा कुछ साबित हो जाता है तो एंगोंगा पर सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरे में डालने का आरोप लगाया जा सकता है। इस कांड के सामने आने के बाद इक्वेटोरियल गिनी के उपराष्ट्रपति ने चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि ऑफिसों में संबंध बनाते हुए पकड़े गए सरकारी कर्मचारियों को ‘कड़ी कार्रवाई’ का सामना करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: कौन है ईरान की सड़कों पर इनरवियर में घूमने वाली अहौ दारियाई? हिजाब के खिलाफ खोला मोर्चा
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 hr agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
2 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
5 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
7 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
10 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
17 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines