Saudi Arabia Bus Accident Survivor: सऊदी अरब बस हादसे में 42 हज यात्रियों की मौत हो गई, लेकिर एक युवक ऐसा था, जो किस्मत से जिंदा बच गया. बस में कुल 45 लोग सवार थे, जिनमें से 42 ने जांव गंवा दी और 2 गंभीर घायल हैं, वहीं हैदराबाद निवासी 24 साल का मोहम्मद अब्दुल शोएब जिंदा बच गया. क्योंकि शोएब ड्राइवर की साइड मैं बैठा था, इसलिए टक्कर लगते ही वह निकलकर बाहर गिर गया, इसलिए वह आग की चपेट में नहीं आया, लेकिन उसे चोटें लगी हैं. अब्दुल इस समय अस्पताल में भर्ती है और उसका उपचार चल रहा है.
उमराह करने गए थे हैदराबाद निवासी
बता दें कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बाजार घाट और विद्यानगर निवासी लोग उमराह करने के लिए हज यात्रा पर गए थे. मक्का से मदीना जाते समय हाईवे पर उनकी बस हादसे का शिकार हो गई है. बस हाईवे पर खड़े डीजल टैंकर से भिड़ गई. आमने-सामने की टक्कर लगते ही जोरदार धमाका हुआ और दोनों वाहनों ने आग पकड़ ली. बस धू-धू कर जलने लगी और चीख पुकार मच गई. क्योंकि यात्री नींद में थे, इसलिए किसी को बस से निकलने का मौका ही नहीं मिला. देखते ही देखते चीखें शांत हो गईं और 42 जिंदगियां मौत की नींद सो गईं.
कौन है 24 साल का वो युवक? जो सऊदी अरब बस हादसे में इकलौता जिंदा बचा, कैसे बची शख्स की जान?
हादसे की जांच कर रही सऊदी सरकार
बता दें कि हज यात्री 2 ट्रैवल एजेंसियों अल-मीना हज और उमरा ट्रैवल्स के जरिए यात्रा पर गए थे. वहीं सऊदी अरब की सरकार ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. जांच के तहत पता लगाया जा रहा है कि टैंकर हाईवे पर खड़ा था या चल रहा था? बस की स्पीड तेज थी या ड्राइवर नींद में था? हादसे पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया. रियाद दूतावास और जेद्दाह कंसुलेट हादसे की जानकारी मिलते ही एक्टिव हुए और सऊदी सरकार के अधिकारियों से जानकारी ली.
कौन-सा है सऊदी अरब का वह ‘खूनी’ रोड, जहां 42 भारतीयों की हुई मौत, पहले भी हो चुके हैं हादसे
मृतकों के शवों की पहचान DNA टेस्ट से की गई और अब उन्हें भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार ने कंट्रोल रूम बनाकर हेल्पलाइन नंबर 7997959754 और 9912919545 किए हैं.
संबंधित खबरें
सऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
2 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
2 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
4 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
6 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
8 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
8 hrs agoLIVE: SC के बाहर विपक्षी सांसदों का जमावड़ा, सुरक्षाकर्मियों ने रोका
10 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
11 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
20 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines