Israel Attacks Yemen Airport: इजरायल ने यमन की राजधानी सना के हवाई अड्डे पर हमला किया था। शनिवार को WHO के प्रमुख टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस हमले का वीडियो शेयर किया है। WHO प्रमुख ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि हमले के समय वह खुद और संयुक्त राष्ट्र के कई वीआईपी एयरपोर्ट पर मौजूद थे।
उनका कहना था कि ये बहुत ही खतरनाक हमला था। वह इस विस्फोटक हमले में बाल-बाल बचे हैं। अभी भी वह उस खौफनाक मंजर से सदमे में हैं। WHO चीफ टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस ने लिखा हमें एक बहुत ही खतरनाक हमले का सामना करना पड़ा, लेकिन मेरे यूएन सहकर्मी और मैं अब सुरक्षित हैं।
ये भी पढ़ें: ‘मेरे सौतेले पिता भारतीय’, Elon Musk की पूर्व गर्लफ्रेंड Grimes को क्यों बतानी पड़ी ये सच्चाई?
अपने घर जिनेवा वापस लौट गए WHO चीफ टेड्रोस
WHO चीफ टेड्रोस ने आगे बताया कि हमने अपने घायल सहकर्मी को सफलतापूर्वक अम्मान पहुंचा दिया है, जिनकी हालत अब स्थिर है। उनका कहना था कि मेरी संवेदनाएं फ्रंट मोर्चे पर तैनात हमारे सहकर्मियों और उन नागरिकों के साथ हैं जो हर दिन ऐसे खतरे का सामना करते हैं। उन्होंने आगे बताया कि वह अब अपने घर जिनेवा वापस जा रहे हैं।
इजरायल के 100 से ज्यादा लड़ाकू विमानों ने किया था हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इजराइल के यमन हवाई अड्डे पर हमले के दौरान वहां कुछ देर पहले ही एयरबस 320 विमान उतरा था। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोग थे। हमले के बाद वहां भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि हवाई हमला वीआईपी लाउंज के करीब 250 मीटर के दायरे में हुआ था। बता दें 27 दिसंबर को इजरायल के 100 से ज्यादा लड़ाकू विमानों ने यमन के एयरपोर्ट समेत अन्य इलाकों में बमबारी की। इस मले में सना एयरपोर्ट का रनवे, कंट्रोल टॉवर और एयरक्राफ्ट तबाह हो गए हैं।
ये भी पढ़ें: Pakistan-Afghanistan Tension : बॉर्डर पर ‘युद्ध’! क्या ताबिलानी लड़ाकों ने पाकिस्तान में किया हमला?
संबंधित खबरें
US Midterm Election Results: भारतीय मूल के नेताओं का कैसा रहा प्रदर्शन?
4 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
1 hr agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines