'मेरे सौतेले पिता भारतीय', Elon Musk की पूर्व गर्लफ्रेंड Grimes को क्यों बतानी पड़ी ये सच्चाई?

Elon Musk Ex Girlfriend Grimes Statement on Racism: अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बन रहे माहौल पर ग्रिम्स ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह अचानक कहीं से भी भारत विरोधी लहर तैयार करना हम सभी के लिए शर्मनाक है।

Elon musk and Grimes

Elon musk and Grimes

Elon Musk Ex Girlfriend Grimes Statement on Racism: अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ (नस्लवाद) बन रहे माहौल के बीच एलन मस्क की पूर्व गर्लफ्रेंड और कनाडाई म्यूजिशियन Grimes ने बड़ा बयान दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई पोस्ट कर ग्रिम्स ने कहा कि ‘मेरे सौतेले पिता भारतीय हैं’।

उन्होंने बताया कि वह एक आधे भारतीय परिवार में पली-बढ़ी हैं। वहीं, भारतीयों के खिलाफ अमेरिका में बन रहे माहौल पर ग्रिम्स ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह अचानक कहीं से भी भारत विरोधी लहर तैयार करना हम सभी के लिए शर्मनाक है। उनका कहना था कि भारतीयों के खिलाफ इस नस्लवाद से साफ पता चलता है कि ये पूरी योजनागत तरीके से किया जा रहा है।

यह है पूरा विवाद

बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेन्नई जन्मे भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णनन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सीनियर पॉलिसी एडवाइजर नियुक्त किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीराम को एलन मस्क का करीबी माना जाता है। उनका काम ट्रंप को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मामले में सलाह देना है। दरअसल, श्रीराम की नियुक्ति के बाद अमेरिका में कुछ लोग इमिग्रेंट्स को इतने बड़े पद को देने के हक में नहीं हैं और इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष मत रखने वाले लोग एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।

Grimes ने श्रीराम के समर्थन में सोशल मीडिया पर लिखा

Grimes ने श्रीराम के समर्थन में सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरे सौतेले पिता भारतीय हैं, मेरा बचपन आधे भारतीय परिवार में शानदार तरीके से बीता। भारतीय संस्कृति पश्चिमी संस्कृति से बहुत अच्छी तरह मेल खाती है। वैंकूवर, कनाडा में जन्मी और पली-बढ़ी ग्रिम्स ने आगे अपने पोस्ट में बताया कि उनके माता-पिता के तलाक के बाद, उनकी मां ने वैंकूवर में ईस्ट इंडिया कार्पेट्स के निदेशक और व्यवसायी रवि सिद्धू से दोबारा शादी कर ली थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ