कौन हैं इस्लामी बोको हराम आतंकी? जिन्होंने नाइजीरिया में 60 हत्याएं करके मचाया आतंक

Boko Haram Terrorists: अलकायदा, हमास, हूती, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद जैसे कई आतंकी संगठनों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने बोको हराम आतंकियों के बारे में सुना है, जो दुनिया के सबसे खूंखार आतंकियों में से एक है। इस संगठन के आंतकियों ने आजकल नाइजीरिया में आतंक मचाया हुआ है।

Boko Haram Terrorists

दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठनों में से एक बोको हराम आतंकी संगठन है।

Boko Haram Terrorists: अमेरिका को अलकायदा के आतंकियों ने दहलाया था. भारत में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादत आतंक मचाते हैं. इजरायल में हमास आतंकियों ने हमला किया था तो यमन में हूती आतंकियों का आतंक फैला है, लेकिन दुनिया में इनसे ज्यादा खूंखार और खतरनाक आतंकी संगठन बोको हराम है, जिसने पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में आतंक फैलाया हुआ है. ताजा मामला ताबड़तोड़ फायरिंग करके 60 लोगों की हत्या करने का है, जिसके चलते लोग पलायन करने लगे हैं.

गांव में घुसकर किया कत्लेआम

बता दें कि बोको हराम आतंकियों ने नाइजीरिया के बोर्नो राज्य के एक गांव में घुसकर 60 लोगों की हत्या कर दी. आतंकियों ने बच्चों के सामने उनके मां-बाप को गोलियों से छलनी कर दिया और पूरे गांव को आग लगा दी. बोर्नो राज्य के राज्यपाल बाबागाना जुलुम ने आतंकी हमले की पुष्टि की. वहीं अब आतंकियों के डर से लोग गांव छोड़कर जाने लगे हैं. बोको हराम आतंकियों पर रिसर्च कर चुके इंस्टीट्यूट फॉर सिक्योरिटी स्टडीज के रिसर्चर ताइवो अदेबायो कहते है कि बोको हराम के गुट जमातु अहलिस सुन्ना लिद्दावती वल-जिहाद (JAS) ने गांव पर आतंकी हमला किया.

2009 से बहा रहे लोगों का खून

बोर्नो राज्य के राज्यपाल बाबागाना जुलुम ने लोगों से अपील की है कि वे गांव छोड़कर न जाएं. प्रदेश सरकार सुरक्षा, रहने के लिए छत, खाना-पानी और दवाइयां उपलब्ध कराएगी. वहीं उन्होंने बताया कि कि आतंकियों ने हमला करने के बाद चेतावनी दी है कि अगर गांव के लोगों ने सेना और उनके दुश्मन गटों को मदद की या पनाह दी तो इसी तरह कत्लेआम होगा. बता दें कि बोको हराम आतंकी संगठन इस्लामी कानून (शरिया) को लागू करने के नाम पर नाइजीरिया में कत्लेआम कर रहा है और आज तक करीब 35000 लोग मारे जा चुके हैं और 20 लाख लोग होकर पलायन कर चुके हैं.

कौन हैं बोको-हराम आतंकी?

बता दें कि बोको हराम इस्लामी चरमपंथी आतंकवादी संगठन है, जो नाइजीरिया में एक्टिव है. इस आतंकी संगठन का पूरा नाम ‘जमात अहल अस-सुन्ना लिदावत अल-जिहाद वल-मोमिनीन’ है. यह संगठन इस्लाम के अनुयायियों का है, जो जिहाद के लिए काम करते हैं. बोको हराम का मतलब ‘पश्चिमी शिक्षा हराम’ है. साल 2002 में गठित हुआ यह संगठन साल 2021 में 2 गुटों में बंट गया था. बोको हराम के नेता अबु बकर शेकाऊ की मौत के बाद आतंकी संगठन के इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (ISWAP) और जमातु अहलिस सुन्ना लिद्दावती वल-जिहाद (JAS) में बंट गया.

संस्थापक को पुलिस ने मार दिया था

दूसरा गुट JAS सबसे खूंखार और बेरहम आतंकियों का गुट है. जो कत्लेआम करते हुए न महिलाओं को और न ही बच्चों को बख्शते हैं. बोको हराम की स्थापना नाइजीरिया के बोर्नो राज्य के माईदुगुरी शहर में मोहम्मद यूसुफ नामक शख्स ने की थी. यूसुफ पश्चिमी शिक्षा का विरोधी है और इसे इस्लाम के खिलाफ मानता है. 2000 के शुरुआती दशकों में शांतिपूर्ण प्रचार करने वाला संगठन 2009 में नाइजीरियाई सेना के साथ हुई हिंसक झड़पों के बाद यूसुफ को गिरफ्तार करके पुलिस ने मार दिया था. इसके बाद बोको हराम आतंकी संगठन बन गया और बोर्नो के गांवों में आतंक मचा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ