Operation Sindoor के वीडियो आए सामने, देखें पाकिस्तान में कैसे अंदर घुसकर मारा

पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। भारतीय सेना ने कुल 9 ठिकानों पर हमला बोला है।

INDIAN ARMY (8)

OperationSindoor Video: भारतीय सेना ने आखिरकार पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर नष्ट कर दिया है। 6-7 मई की रात को भारतीय सेना ने बिना सीमा पार किए 9 ठिकानों पर निशाना बनाया है। भारतीय सेना द्वारा की गई इस कार्रवाई की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें क्षतिग्रस्त इमारतों को देखा जा सकता है। मलवा इधर-उधर पसरा हुआ है। इतना ही नहीं, एक वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह लोग इधर-उधर भाग रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि हमले सावधानीपूर्वक किए गए थे, जिसमें केवल आतंकवादी ठिकानों पर ध्यान केंद्रित किया गया था, जबकि यह सुनिश्चित किया गया था कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधाओं को नुकसान न पहुंचे।

पाकिस्तान के डीजी आईएसपीआर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि भारत ने कोटली, मुरीदके, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में ठिकानों पर हमला किया।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत ने सैन्य हमले पर कहा है, “पाकिस्तान को भारत द्वारा किए गए युद्ध के इस कृत्य का बलपूर्वक जवाब देने का पूरा अधिकार है और इसका जोरदार जवाब दिया जा रहा है।”

रक्षा मंत्रालय द्वारा बताया गया कि ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे।

देखें अन्य फोटो और वीडियो

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ