हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मांस को गला देता है सफेद फॉस्फोरस, 800 डिग्री तक होता है तापमान; इजरायल पर लगा युद्ध में इस्तेमाल का आरोप

ईरान और इजरायल के बीच लगातार युद्ध जारी है. वहीं, इजरायल द्वारा ईरान के बाद लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किए गए हमलों में गैरकानूनी रूप से सफेद फॉस्फोरस का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, मानवाधिकार संगठन ह्युमन राइट्स वॉच के हवाले से एपी ने कहा है कि इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के एक गांव पर व्हाइट फॉस्फोरस वाले गोले से हमला किया.

विज्ञापन
फोटो सोर्स- AP

ईरान और इजरायल के बीच लगातार युद्ध जारी है. वहीं, इजरायल द्वारा ईरान के बाद लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किए गए हमलों में गैरकानूनी रूप से सफेद फॉस्फोरस का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, मानवाधिकार संगठन ह्युमन राइट्स वॉच के हवाले से एपी ने कहा है कि इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के एक गांव पर व्हाइट फॉस्फोरस वाले गोले से हमला किया. बता दें कि सफेद फॉस्फोरस का जंग में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. अब यह मामला विवादों में आ गया है.

क्या होता है सफेद फॉस्फोरस?

सफेद फॉस्फोरस एक खतरनाक रासायनिक पदार्थ होता है. दिखने में यह मोम जैसा पीला या सफेद होता है और इसकी गंध लहसुन जैसी होती है. हवा में जब यह ऑक्सीजन के संपर्क में आता है तो खुद-ब-खुद जलने लगता है और 815 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान पैदा करता है.

जब सफेद फॉस्फोरस मानव शरीर पर गिरता है तो इसके परिणाम भी गंभीर होते हैं. यह स्किन को गंभीर रूप से जला सकता है और त्वचा में गहराई तक घाव बना सकता है. वहीं, अगर यह हड्डियों तक पहुंचता है तो दर्दनाक घाव बना देता है जो आसानी से ठीक नहीं होते हैं.

विज्ञापन

वहीं, अगर किसी ने सफेद फॉस्फोरस को जलाया तो इससे निकलने वाला धुआं फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है. जिसके कारण किसी को भी सांस लेने में दिक्कत होती है और यह मौत का भी कारण बन सकता है.

सफेद फॉस्फोरस का इस्तेमाल है गैरकानूनी

वहीं, ह्यूमन राइट्स के सपोर्टर्स का कहना है कि इंटरनेशनल कानून के तहत व्हाइट फॉस्फोरस का इस्तेमाल करना गैर कानूनी है. जब आबादी वाले इलाकों में इस गर्म केमिकल को फेंका जाता है तो इससे इमारतों में आग लग सकती है और इंसानी शरीर की हड्डियां तक जल सकती हैं. बचे हुए लोगों को इन्फेक्शन और ऑर्गन या रेस्पिरेटरी फेलियर का खतरा होता है भले ही वे मामूली रूप से जले हों.

विज्ञापन

ह्यूमन राइट्स के सपोर्टर्स ने कहा कि इजरायली सेना ने रिहायशी इलाकों में व्हाइट फॉस्फोरस का इस्तेमाल किया जो चिंता का विषय है और यह आम लोगों के लिए भी घातक साबित होगा.

इसके अलावा ह्यूमन राइट्स वॉच और एमनेस्टी इंटरनेशनल जैसे संगठनों ने कहा कि इस हथियार का इस्तेमाल इजरायल ने हिज्बुल्लाह के साथ पिछली लड़ाई में भी कई बार किया था, जबकि वहां पर आम लोग भी मौजूद थे.

विज्ञापन

कैसे बनाया जाता है सफेद फॉस्फोरस?

सफेद फॉस्फोरस को फॉस्फेट चट्टानों से बनाया जाता है और सैन्य उपयोग के लिए गोले, रॉकेट या फिर बम में डाला जाता है. जब इसमें आग लगती है तो इससे सफेद रंग का धुआं निकलता है, फॉस्फोरस पेंटाक्साइड से बना होता है.

वहीं, जंग में इसका इस्तेमाल स्मोक स्क्रीन पैदा करने के लिए किया जाता है, ताकि घने धुएं में दुश्मन को कुछ नजर नहीं आ सके.

विज्ञापन

इसके अलावा रात के समय उजाला करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. जैसे बैटलफील्ड को उजागर करना, दुश्मनों के ठिकानों, वाहनों को जलाने के लिए भी इस हथियार का इस्तेमाल किया जाता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola