'भारत को रूस नहीं अमेरिका की जरूरत', यूएस के इस अधिकारी ने बोला भारत पर हमला

White House trade adviser Peter Navarro: अमेरिकी सरकार के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो इससे पहले भी भारत सरकार को धमकी दे चुके हैं। इस बार उन्होंने भारत पर फिर निशाना साधते हुए पीएम मोदी की रूस-चीन नेताओं से मुलाकात को ‘शर्मनाक’ करार दिया है।

Peter Navarro, White House Trade Adviser, Narendra Modi, Vladimir Putin Xi Jinping, Shanghai Cooperation Organisation (SCO), India-Russia relations, India-China relations Russian oil, US tariffs on India 50% tariffs, Brahmins profiteering, Ukraine conflict, US-India relations SCO Summit 2025

पीटर नवारो

White House trade adviser Peter Navarro has again attacked India: अमेरिकी सरकार में ट्रेड एडवाइजरी पीटर नवारो ने एक बार फिर भारत पर हमला बोला है। दरअसल, इस बार उन्होंने सोमवार को हुई पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की चीन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में हुई बैठक पर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

नवारो ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि भारत को रूस नहीं अमेरिका की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय सरकार को मास्को से सस्ते दामों पर कच्चा तेल खरीदना बंद कर देना चाहिए। नवारो ने पीएम मोदी, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की SCO समिट में हुई मुलाकात को ‘शर्मनाक’ करार दिया।

विज्ञापन

चीन और रूस को बताया तानाशाह, पीएम मोदी को दी ये नसीहत

नवारो ने आगे कहा कि यह शर्मनाक है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग जैसे दो बड़े तानाशाही नेताओं के साथ नजदीकी दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि पीएम मोदी क्या सोच रहे हैं? हम उम्मीद करते हैं कि वे समझेंगे कि भारत को हमारे, यूरोप और यूक्रेन के साथ होना चाहिए, न कि रूस के साथ। बता दें नवारो पहले भी भारत को अपने बयानों से धमकी दे चुके हैं।

पहले भी उठाए थे सवाल, मुनाफाखोरी के बारे में दिया था ये बयान

इससे पहले भी नवारो ने तियानजिन में हुई पीएम मोदी और शी जिनपिंग की बैठक पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि मुझे समझ नहीं आता कि मोदी पुतिन और शी जिनपिंग के साथ क्यों नजदीकी बढ़ा रहे हैं? मैं भारतीय लोगों से कहना चाहूंगा कि वे समझें कि यहां क्या हो रहा है। ब्राह्मण भारत के लोगों की कीमत पर मुनाफाखोरी कर रहे हैं। इसे रोकने की जरूरत है।

विज्ञापन

ट्रंप के टैरिफ का भारत के कारोबारियों पर ये पड़ा असर

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है, जिससे इंडिया के फार्मा, कालीन, ज्वेलरी समेत अन्य सामान के निर्यात पर असर पड़ा है। इन सामानों के निर्यात पर खर्च बढ़ा है, जिससे कारोबारियों को नुकसान हो रहा है। बता दें ट्रंप के टैरिफ पर भारत और अमेरिका के बीच लगातार तनाव बना हुआ है। इस सब के बीच व्हाइट हाउस के ट्रेड एडवाइजरी पीटर नवारो भारत की विदेश नीति और पीएम मोदी पर लगातार तीखे बयान दे रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ