Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

ट्रंप को लगा झटका! भारत दौरे पर जर्मनी के विदेश मंत्री, अमेरिका की अपील को किया खारिज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ के बीच जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल का भारत दौरा अमेरिका के लिए बड़ा झटका साबित हो रहा है। उन्होंने भारत को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक प्रमुख साझेदार बताया और राजनीतिक, आर्थिक व सांस्कृतिक संबंधों पर जोर दिया।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Sep 2, 2025 08:07
Donald Trump
भारत के दौरे पर आ रहे जर्मनी के विदेश मंत्री

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है और इससे दुनिया की राजनीति भी बदल रही है। पुराने दोस्त रूठ रहे हैं तो दुश्मन दोस्त बन रहे हैं। भारत पर डोनाल्ड ट्रंप नाराज हैं, उन्होंने 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है, इसके साथ ही उन्होंने अन्य देशों से भी भारत पर प्रतिबंध लगाने की अपील की है, लेकिन अब जर्मनी के विदेश मंत्री भारत दौरे पर आने से पहले एक बयान देकर अमेरिका को झटका दे दिया है।

जर्मन के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल भारत दौरे पर आ रहे हैं। वह पहले बेंगलुरु जाएंगे और ISRO का दौरा करेंगे। इसके बाद नई दिल्ली आएंगे। यहां उनकी विदेश मंत्री समेत तमाम नेताओं से मुलाकात होने वाली है। अपनी इस आधिकारिक यात्रा से पहले उन्होंने भारत को “हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक प्रमुख साझेदार” बताया।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक प्रमुख साझेदार है। हमारे संबंध राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से घनिष्ठ हैं। हमारी रणनीतिक साझेदारी के विस्तार की अपार संभावनाएं हैं, जिसमें सुरक्षा सहयोग से लेकर नई तकनीक और प्रौद्योगिकी तथा कुशल श्रमिकों की भर्ती भी शामिल है। दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश और सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत की आवाज रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र से भी आगे सुनी जाती है।

उन्होंने आगे लिखा कि भारत हमारी सदी की अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लोकतंत्र होने के नाते, हम स्वाभाविक साझेदार हैं। महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक चुनौतियों का सामना करते हुए, हम चाहते हैं और हमें मिलकर नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें : ट्रंप की टैरिफ नीति से भारत-रूस को अलग करने की कोशिशें हुई नाकाम, बोले पूर्व अमेरिकी अधिकारी

बता दें कि अमेरिकी सरकार ने यूरोपीय देशों से कहा था कि सभी भारत पर उसी तरह के प्रतिबंध लगाएं जैसे अमेरिका ने भारत पर लगाए हैं। उन्होंने सलाह दी कि यूरोप भारत से आयात होने वाली सारी चीजें तुरंत रोक दे और टैरिफ लगा दे। अमेरिका चाहता है कि यूरोप के देश उसका साथ दें, लेकिन जर्मनी के विदेश मंत्री का भारत दौरा और उनका बयान अमेरिका के लिए एक झटका माना जा रहा है।

First published on: Sep 02, 2025 08:07 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.