Washington Hilton Shooting: वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब व्हाइट हाउस संवाददाता संघ (WHCA) के डिनर के दौरान अचानक गोलियों की आवाजें गूंजने लगीं. मंच पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और मेलानिया ट्रंप मौजूद थीं, जैसे ही पहली गोली चली, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने फुर्ती दिखाई और राष्ट्रपति को सुरक्षित घेरे में लेकर बाहर निकाल लिया. इसी अफरातफरी के बीच एक और हैरान करने वाली चीज देखी गई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हमले का वीडियो में देखा गया कि जैसे ही स्पेशल फोर्स के जवान मंच पर पहुंचे, उन्होंने तुरंत एक बहुत ही शक्तिशाली सफेद लाइट ऑन कर दी. यह कोई साधारण लाइट नहीं थी, बल्कि यह अमेरिकी सुरक्षा तंत्र का एक ऐसा गुप्त हथियार है जो बिना एक शब्द बोले सारा खेल पलट सकता है.
यह भी पढ़ें: New Cylinder Booking Rules: सिलेंडर की बुकिंग के नियम बदलेंगे? एक मई से ये बदलाव करने की है तैयारी
आखिर किस काम आती है SOS लाइट?
सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, हमले के तुरंत बाद जलाई गई यह हाई-पावर लाइट एक मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल (Standard Security Protocol) का हिस्सा है. इसे अक्सर ‘SOS लाइट’ या ‘साइलेंट सिग्नल’ के तौर पर जाना जाता है. इस लाइट को ऑन करने के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण होते हैं जो सुरक्षाबलों को अपराधी पर हावी होने में मदद करते हैं:
हमलावर की पहचान: अंधेरे या कम रोशनी वाले हॉल में हमलावर भीड़ का फायदा उठाकर छिप सकता है, ऐसे में यह तेज लाइट उसे तुरंत एक्सपोज कर देती है.
सीसीटीवी की सटीकता: हाई-बीम लाइट जलने से सुरक्षा कैमरों को साफ और हाई-डेफिनिशन फुटेज मिलती है, जिससे संदिग्ध के चेहरे और उसके हथियार को आसानी से पहचाना जा सकता है.
बिना शोर के तालमेल: यह लाइट एक विजुअल सिग्नल की तरह काम करती है. यानी इसे देखकर दूर खड़े सुरक्षाकर्मी भी समझ जाते हैं कि ‘कोड रेड’ की स्थिति है और उन्हें तुरंत एक्शन मोड में आना है.
हमलावर को भ्रमित करना: अचानक इतनी तेज रोशनी आंखों पर पड़ने से अपराधी कुछ पलों के लिए अंधा (Blind) हो सकता है, जिससे सुरक्षा बलों को उसे दबोचने का समय मिल जाता है.
स्पष्ट व्यू: सुरक्षाबलों को अपना ऑपरेशन चलाने के लिए बेहतर विजिबिलिटी की जरूरत होती है, जो यह लाइट देने में मदद करता है.
वीआईपी सुरक्षा ही नहीं, हर संकट में है यह मददगार
यह SOS लाइट तकनीक सिर्फ राष्ट्रपति की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपातकालीन स्थितियों के लिए डिजाइन किया गया है. चाहे वह सड़क हादसा हो, समुद्र में फंसा कोई जहाज या फिर कोई आतंकी हमला. यह लाइट ‘इमीडिएट रिस्पांस’ (Immediate Response) की मांग करती है, जब भी इस लाइट को हाई-बीम मोड पर बार-बार फ्लैश किया जाता है या स्थिर रखा जाता है, तो इसका मतलब होता है कि स्थिति बेकाबू है और तुरंत मदद की जरूरत है.
यह भी पढ़ें: Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुबह 11 बजे देश से 133वीं बार ‘मन की बात’ करेंगे PM मोदी
संबंधित खबरें
'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
28 mins agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
1 hr ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
4 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
6 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
7 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
9 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
10 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
12 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
13 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines