हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

व्हाइट हाउस के वेलेंटाइन डे कार्ड ने बंटोरी सुर्खियां, मादुरो को भेजा ‘You Captured My Heart’ मैसेज

वेलेंटाइन डे पर व्हाइट हाउस ने मजाकिया लेकिन राजनीतिक संदेशों वाले कार्ड शेयर किए. मादुरो के नाम भेजा गया ‘You Captured My Heart’ संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

विज्ञापन
Credit: X

वेलेंटाइन डे के मौके पर इस बार व्हाइट हाउस ने एक ऐसा संदेश दिया, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया. प्यार के इस खास दिन पर व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर कुछ वेलेंटाइन डे कार्ड शेयर किए, जिनमें राजनीति और व्यंग्य का अनोखा मेल देखने को मिला. इन कार्ड्स में सबसे ज्यादा चर्चा उस पोस्ट की हो रही है, जो वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के नाम थी. इस कार्ड पर लिखा था-You Captured My Heart यानी ‘तुमने मेरा दिल जीत लिया.’ कार्ड में मादुरो की तस्वीर दिखाई गई, जिसे एक राजनीतिक संदेश और व्यंग्य के तौर पर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि ये पोस्ट अमेरिका और वेनेजुएला के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनावपूर्ण रिश्तों पर तंज है.

ये भी पढ़ें: US आर्मी ने मादुरो को पकड़ने के लिए ली थी AI की मदद, जानें- इस पर क्यों हो रहा विवाद

सोशल मीडिया पर शेयर किए कई कार्ड

व्हाइट हाउस ने ये कार्ड अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- Made just for you यानी ‘खास आपके लिए बनाया गया.’ पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन आने लगे. कुछ लोगों ने इसे मजेदार और क्रिएटिव बताया, जबकि कई यूजर्स ने इसे गंभीर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर फालतू का मजाक करार दिया. इस वेलेंटाइन सीरीज में एक कार्ड अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ा भी दिखाया गया. इसमें एक फर्जी एग्जीक्यूटिव ऑर्डर नजर आया, जिस पर लिखा था-यू आर माई वैलेंटाइन. इसे अमेरिकी राजनीति और फैसलों पर हल्के-फुल्के अंदाज में की गई टिप्पणी माना जा रहा है.

विज्ञापन

ग्रीनलैंड के लिए भी पोस्ट किया कार्ड

इतना ही नहीं, एक और कार्ड में ग्रीनलैंड को दिल के आकार में दिखाया गया. इसके साथ लिखा था- It’s time we define our situationship यानी ‘अब हमारे रिश्ते को नाम देने का समय आ गया है’. ये संदेश अमेरिका और ग्रीनलैंड को लेकर पहले हो चुकी राजनीतिक चर्चाओं की याद दिलाता है. व्हाइट हाउस के इन वेलेंटाइन डे कार्ड्स ने ये साफ कर दिया है कि अब अंतरराष्ट्रीय राजनीति सिर्फ गंभीर बयानों तक सीमित नहीं है. त्योहारों और खास मौकों पर भी राजनीतिक संदेश नए और अलग अंदाज में दिए जा रहे हैं. भले ही इस पहल पर राय बंटी हुई हो, लेकिन इतना तय है कि व्हाइट हाउस के इस वेलेंटाइन मैसेज ने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

ये भी पढ़ें: ‘ईरान की बजाय वेनेजएुला के तेल पर डील कर सकता है चीन’, ट्रंप का ऑफर, भारत को लेकर भी किया बड़ा दावा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola