ट्रंप का बड़ा फैसला, हॉर्मुज पर 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' रोका, ईरान ने शुरू की जहाजों से टोल वसूली

Strait of Hormuz Donald Trump: हॉर्मुज की खाड़ी में तनाव चरम पर! राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ रोकने का फैसला किया है, तो वहीं ईरान ने अपना नया नियम लागू कर जहाजों से टोल वसूलना शुरू कर दिया है. जानिए इस कूटनीतिक जंग के मायने.

donald trump

Strait of Hormuz Donald Trump: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के बजाय एक नई कानूनी और कूटनीतिक जंग में बदलता दिख रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में चल रहे ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को अस्थायी रूप से रोकने का चौंकाने वाला फैसला किया है. ट्रंप का यह कदम ऐसे समय में आया है जब ईरान ने हॉर्मुज पर अपना पूर्ण नियंत्रण घोषित करते हुए वहां से गुजरने वाले हर जहाज पर ‘ट्रांजिट फी’ यानी टोल टैक्स लगा दिया है.

विज्ञापन

क्या है ट्रंप की रणनीति?

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पहले संकेत दिए थे कि अमेरिका का लक्ष्य हॉर्मुज को युद्ध से पहले वाली स्थिति में लाना है, जहां किसी भी जहाज को कोई टोल न देना पड़े. हालांकि, रुबियो की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को रोकने का एलान कर दिया. ट्रंप के अनुसार, पाकिस्तान और कुछ अन्य मध्यस्थ देशों की अपील पर यह फैसला लिया गया है ताकि यह देखा जा सके कि क्या ईरान समझौते की मेज पर आता है. हालांकि, अमेरिका ने ईरान की आर्थिक घेराबंदी को अभी खत्म नहीं किया है.

विज्ञापन

ईरान का नया दांव: ‘पर्सियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी’

अमेरिका की नरमी के बीच ईरान ने कड़ा रुख अपनाया है. ईरान ने ‘पर्सियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी’ नाम की एक नई संस्था बनाई है. अब हॉर्मुज से गुजरने वाले किसी भी टैंकर या जहाज को पहले इस अथॉरिटी से संपर्क करना होगा, फॉर्म भरना होगा और निर्धारित टोल टैक्स जमा करना होगा. भुगतान के बाद ईमेल से मिलने वाली आधिकारिक परमिशन के बिना कोई भी जहाज इस रास्ते से नहीं गुजर पाएगा.

बढ़ सकता है टकराव

ईरान का यह कदम अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून (UNCLOS) के खिलाफ माना जा रहा है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक कोई भी देश समुद्री जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर टैक्स नहीं लगा सकता. जानकारों का मानना है कि ईरान ने यह कदम अमेरिका के ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को चुनौती देने के लिए उठाया है. ईरान की इस नई ‘टोल नीति’ और ट्रंप के पीछे हटने से क्षेत्र में युद्धविराम के टूटने का खतरा एक बार फिर गहरा गया है. अब पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर हैं कि क्या हॉर्मुज की ये ‘टैक्स वसूली’ नए युद्ध का कारण बनेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ