Public Charge Rules: क्या हैं अमेरिका के वो नियम? जिनके आधार पर किसी का भी वीजा हो सकता है रिजेक्ट

US Public Charge Rules: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पब्लिक चार्ज रूल्स और सख्त करके आदेश लागू कर दिया है, जिसके तहत इमिग्रेशन अधिकारी किसी भी ऐसे आवेदन का वीजा रद्द कर सकते हैं, जो अमेरिका में बसने के बाद अमेरिका की सरकारी सेवाओं पर निर्भर रहेगा.

Donald Trump | Public Visa Rules | HIB Visa

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 8 नवंबर को आदेश जारी किया था.

Whats is Public Charge Rules: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों और प्रवासियों के खिलाफ कदम उठाते हुए एक नया आदेश जारी किया है. अमेरिकी विदेश विभाग ने दुनियाभर में अपने दूतावाओं को आदेश दिया है कि वे पब्लिक चार्ज रूल्स के तहत वीजा आवेदनों की जांच करें. अगर उन्हें कोई आवेदन रूल्स के खिलाफ लगता है तो वे आवेदन को रिजेक्ट कर सकते हैं. आवेदक को स्थायी वीजा देने से इनकार कर सकते हैं. इसके साथ ही जो बाइडेन के कार्यकाल में पब्लिक चार्ज रूल्स के तहत दी गई ढील को भी वापस ले लिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी सेवाओं पर डिपेंडेंसी देखी जाती है

अमेरिका की इमिग्रेशन पॉलिसी के तहत ‘पब्लिक चार्ज’ रूल्स इमिग्रेशन अधिकारियों को उन वीजा आवेदनों को रद्द करने का अधिकार देता है, जो अमेरिकी की सरकारी सेवाओं पर डिपेंड रह सकते हैं. इमिग्रेशन अधिकारी स्वास्थ्य, उम्र, फाइनेंस, मेडिकल ट्रीटमेंट, मेडिकल केयर आदि से जुड़े आवेदनों की गहन जांच कर सकते हैं और देख सकते हैं कि वे अमेरिका में बसने के बाद वहां की सरकारी सेवाओं पर कितने डिपेंड रहते हैं या वे खुद में कितने सक्षम हैं? अगर ज्यादा निर्भरता का मामला सामने आता है तो अधिकारी आवेदक को वीजा देने से मना कर सकते हैं.

विज्ञापन

1999 के प्रावधानों से ज्यादा सख्त नियम

बता दें कि US सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) ने 3 नवंबर 2025 को एक प्रस्ताव ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट को भेजा था, जो अमेरिका के ग्रीन कार्ड आवेदकों पर लागू होगा. यह 1882 में बने एक्ट में 1999 में किए गए प्रावधानों से ज्यादा सख्त प्रावधानों वाला प्रस्ताव है. राष्ट्रपति ट्रंप ने नए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और आदेश जारी करके इन्हें लागू करने का निर्देश दिया. आदेश के तहत निर्देश है कि अधिकारी वीजा के लिए दायर याचिका, वीजा आवेदन, मेडिकल रिपोर्ट, हलफनामा और केस हिस्ट्री चेक करके जांच सकते हैं कि आवेदक सरकारी सेवाओं पर कितना निर्भर है?

विज्ञापन

क्या है मकसद और किन पर होगा लागू?

बता दें कि अमेरिका के पब्लिक चार्ज रूल्स इमिग्रेशन और नेशनलिटी एक्ट (INA) के तहत किए गए प्रावधान हैं, जो प्रवासियों को ग्रीन कार्ड, HIB वीजा देने से रोकता है. इन रूल्स का मकसद यह देखना है कि आवेदन अमेरिकी के टैक्सपेयर्स पर बोझ न बनें. ग्रीन कार्ड आवेदकों, HIB वीजा धारकों, फैमिली वीजा धारकों पर नियम लागू होते हैं. अमेरिकी नागरिकों, शरणार्थियों, VAWA पीड़ितों, 21 साल से कम उम्र के बच्चों और नागरिकता के लिए आवेदन करने वालों पर यह नियम लागू नहीं होते, लेकिन कई लोग योग्य होने के बावजूद पब्लिक वीजा रूल्स के नियमों का इस्तेमाल नहीं करते.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ