जानिए क्या है Operation Fatah Blessing, ईरान ने अमेरिका के खिलाफ चलाया विशेष अभियान

ईरान के इस ऑपरेशन के बाद कतर के सभी एयरस्पेस बंद कर दिए गए हैं। अमेरिका दूतावास ने सभी नागरिकों को आगामी सूचना तक सुरक्षित ठिकानों पर रहने को कहा है। ईरान के कतर स्थित अमेरिकी बेस पर हमले के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी अपना एयरस्पेस बंद कर दिया।

Israel Iran War, America, Iran, Israel, Trump, katar, Iraq, UAE, Latest News, Operation Fatah Blessing, इजरायल ईरान युद्ध, अमेरिका, ईरान, इजरायल, ट्रम्प, कतर, इराक, यूएई, ताजा समाचार, ऑपरेशन फतह ब्लेसिंग

ईरान ने अमेरिका के खिलाफ चलाया Operation Fatah Blessing

विज्ञापन

इजरायल और अमेरिका के हमले के जवाब में ईरान ने सोमवार को कतर के दोहा में स्थित अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला बोला है। इस बेस पर करीब 6 मिसाइल दागी गई है। ईरान ने इस ऑपरेशन को Operation Fatah Blessing का नाम दिया हैं। ईरान ने साफ कर दिया है कि वह इस ऑपरेशन के तहत अमेरिका के सभी मिलिट्री बेस पर हमले तेज करेगा। ईरान के स्टेट TV ने इसकी जानकारी दी है।

UAE ने अपना एयरस्पेस किया बंद

ईरान के इस ऑपरेशन के बाद कतर के सभी एयरस्पेस बंद कर दिए गए हैं। अमेरिका दूतावास ने सभी नागरिकों को आगामी सूचना तक सुरक्षित ठिकानों पर रहने को कहा है। ईरान के कतर स्थित अमेरिकी बेस पर हमले के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। ईरान के हमले के बाद UAE ने इस कदम को उठाया है।

Advertisment

बज रहे युद्ध के साइरन

वहीं बहरीन समेत अन्य खाड़ी देशों में जहां अमेरिकी मिलिट्री बेस बने हुए हैं सभी युद्ध का साइरन बज रहा है। सूत्रों के मुताबिक युद्ध को देखते हुए इराक में अमेरिका अस-असद एयरबेस पर सैनिकों को बंकरों में रहने का निर्देश दिया गया है। एयरबेस पर सैनिकों को अलर्ट रहने का भी आदेश दिया गया है।

इराक में अल-असद एयरबेस पर हाई अलर्ट

सैन्य सूत्रों ने बताया है कि इराक में अल-असद एयरबेस पर सैनिकों को बढ़ते तनाव के बीच बंकरों में शरण लेने का निर्देश दिया गया है। वहीं, अमेरिकी मिलिट्री बेस वर्तमान में अधिकतम अलर्ट स्थिति में है। हमले की चिंताओं के कारण इराक में अमेरिका केअल-असद एयरबेस पर वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय कर दी गई है।

ट्रंप ने बुलाई मीटिंग

वहीं ईरान के हमले के बाद कतर ने अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हुए हमले में किसी भी हताहत होने नहीं होने का दावा किया है। उधर, अपने सबसे बड़े बेस पर हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। ट्रंप रक्षा मंत्री के साथ बैठक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रंप अब ईरान पर बड़ा हमला कर सकते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ