आखिर क्या होता है डीप स्टेट? वेनेजुएला, बांग्लादेश और ईरान के बहाने क्यों फिर तेज हुई इसकी चर्चा

वेनेजुएला, बांग्लादेश और ईरान में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बीच डीप स्टेट की चर्चा फिर तेज हो गई है. सत्ता परिवर्तन, आंदोलनों और विदेशी प्रभाव के आरोपों ने इस शब्द को एक बार फिर वैश्विक बहस के केंद्र में ला दिया है.

DEEP STATE

दुनिया के कई देशों में हाल के वर्षों में सत्ता को लेकर बड़े और नाटकीय बदलाव देखने को मिले हैं. वेनेजुएला में इस समय अमेरिकी प्रभाव की चर्चा जोरों पर है. वहां के तेल उत्पादन पर अमेरिका के नियंत्रण की बातें कही जा रही हैं. राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के बारे में भी कहा जा रहा है कि वे अमेरिका के दबाव में हैं और उनके खिलाफ अमेरिकी अदालत में मामला चल रहा है. इसी तरह ईरान में अयातुल्लाह खामेनेई के शासन के खिलाफ आंदोलन चल रहे हैं. सीरिया में सरकार बदल चुकी है और अब अमेरिका से उसके रिश्ते बेहतर बताए जा रहे हैं. बांग्लादेश में शेख हसीना देश से बाहर हैं और अंतरिम तौर पर मोहम्मद युनूस ने सत्ता संभाल रखी है.

विज्ञापन

क्या होता है डीप स्टेट का मतलब?

इन सभी घटनाओं के बीच एक बार फिर डीप स्टेट शब्द चर्चा में आ गया है. डीप स्टेट का मतलब उस स्थिति से लगाया जाता है जब किसी देश की शासन व्यवस्था में बाहरी ताकतों या उनसे प्रेरित लोगों की गहरी दखल हो जाती है. यह भी कहा जाता है कि जब किसी ताकतवर देश के इशारे पर स्थानीय लोगों को अपनी ही सरकार के खिलाफ खड़ा किया जाए तो उसे डीप स्टेट की कार्रवाई माना जाता है. डीप स्टेट नाम से ही संकेत मिलता है कि इसकी जड़ें बहुत गहरी होती हैं. आमतौर पर इस शब्द को अमेरिका से जोड़कर देखा जाता है. आरोप लगाए जाते हैं कि अमेरिका अपने हित साधने के लिए कई देशों में सत्ता परिवर्तन की कोशिश करता है.

विज्ञापन

ईरान और डीप स्टेट की बढ़ती चर्चा

ईरान के मामले में भी डीप स्टेट की चर्चा तेज हो गई है. वहां निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी का नाम सामने आ रहा है. ईरान में जो आंदोलन चल रहे हैं उनमें उनका नाम उछाला जा रहा है. रजा पहलवी के अमेरिका से करीबी संबंध माने जाते हैं. इसी वजह से कहा जा रहा है कि ईरान में भी सत्ता परिवर्तन की जमीन तैयार की जा रही है. डीप स्टेट का असर सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहता. इसका मकसद किसी देश की सत्ता, खुफिया एजेंसियों और सैन्य बलों को प्रभावित करना होता है. अक्सर उदार मूल्यों, अभिव्यक्ति की आजादी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को सामने रखकर माहौल बनाया जाता है.

विज्ञापन

नैरेटिव बदलने का तरीका और उदाहरण

डीप स्टेट किस तरह काम करता है इस पर कई किताबें और अध्ययन मौजूद हैं. स्टीफन किंजर की किताब Overthrow में इसका विस्तार से जिक्र मिलता है. इसमें बताया गया है कि कैसे थिंक टैंक, एनजीओ और चुनिंदा मीडिया का इस्तेमाल कर जनता की सोच बदली जाती है. धीरे धीरे सरकार के खिलाफ माहौल तैयार होता है और आंदोलन की स्थिति बन जाती है. पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन के बाद इमरान खान ने भी ऐसे ही आरोप लगाए थे. उनका कहना था कि अमेरिका के इशारे पर विपक्ष और सेना ने मिलकर उनकी सरकार गिराई. बाद में सेना प्रमुख आसिम मुनीर की अमेरिका से नजदीकियां भी इन चर्चाओं को और हवा देती दिखीं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ