लैंड ऑफ सिल्वर कहा जाता है ये देश, बहती है 'चांदी की नदी', चमकता है कोना-कोना

Land of Silver: दुनिया का वो देश, जिसे लैंड ऑफ सिल्वर कहा जाता है, अपनी ‘चांदी की नदी’ और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए मशहूर है. यहां की धरती, शहर और हर कोना चमकता रहता है.

land of silver
विज्ञापन

दुनिया में एक ऐसा देश है जिसे ‘चांदी की धरती’ यानी Land of Silver के नाम से जाना जाता है. इस देश का नाम अर्जेंटीना है, इसका नाम लैटिन शब्द ‘आर्जेंटम’ से लिया गया है, जिसका मतलब है चांदी. यह देश सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता ही नहीं बल्कि इतिहास, संस्कृति और खनिज संपदा में भी समृद्ध है. यहां की कहानियां और विरासत इसकी अनोखी पहचान को गढ़ती हैं. अर्जेंटीना की चमक और धरोहर इसे दुनिया के नक्शे पर अलग बनाती है और पर्यटक यहां की संस्कृति और इतिहास में खो जाते हैं.

चांदी की नदी और खोजकर्ताओं की कहानियां

जब शुरुआती स्पेनिश और पुर्तगाली खोजकर्ता अर्जेंटीना पहुंचे, तो उन्होंने सुना कि यहां चांदी की भरपूर मात्रा है. खासकर ‘रियो दे ला प्लाटा’ या चांदी की नदी को लेकर कई कहानी प्रचलित थीं. माना जाता था कि इस नदी के आसपास के इलाके चांदी के व्यापार के लिए प्रसिद्ध थे. इन कहानियों ने ही अर्जेंटीना और चांदी को एक साथ जोड़ दिया. यही वजह है कि आज भी देश का नाम और पहचान चांदी से जुड़ा हुआ है.

विज्ञापन

संस्कृति, इतिहास और चांदी की विरासत

समय के साथ ‘आर्जेंटिना’ नाम लोकप्रिय हुआ और यह देश की आधिकारिक पहचान बन गया. यहां की संस्कृति, इतिहास और प्रतीकों में चांदी की झलक अभी भी दिखाई देती है. ब्यूनस आयर्स जैसे शहरों में पर्यटक पुराने भवनों, संग्रहालयों और बाजारों में इस विरासत को महसूस कर सकते हैं. अर्जेंटीना सिर्फ खानों का देश नहीं है बल्कि इसकी कला, संगीत और टैंगो डांस भी देश की अनोखी पहचान हैं.

खनिज संपदा और पर्यटन का संगम

अर्जेंटीना में कैटामार्का, सांता क्रूज, जुजुई और सैन जुआन जैसे क्षेत्रों में चांदी, सोना, तांबा और अन्य धातुओं की खदानें हैं. आधुनिक खनन उद्योग ने देश की अर्थव्यवस्था और निर्यात को मजबूत किया है. यात्रियों के लिए यह देश सिर्फ खदानों का नहीं बल्कि इतिहास, नेचर और रोमांच का संगम है. यहां बर्फीले पहाड़, विशाल मैदान और चांदी से भरी खदानें देखने को मिलती हैं. अर्जेंटीना आज दक्षिण अमेरिका के प्रमुख चांदी उत्पादक देशों में शामिल है और यह पर्यटकों को अद्भुत अनुभव देता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ