हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इस्लामाबाद में क्या छिपाना चाहता है पाक? ईरान-US बैठक में इजरायल और भारतीय पत्रकारों की नो एंट्री

इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका की बैठक होने वाली है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच चल रहे विवादों को सुलझाना है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों को इस्लामाबाद आमंत्रित किया है, जिसे ‘इस्लामाबाद वार्ता’ का नाम दिया गया है। पाकिस्तान ने इस बैठक की कवरेज के लिए इजरायल और भारतीय पत्रकारों पर बड़ा फैसला लिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में सीजफायर के बाद आज पूरी दुनिया की निगाहें पाकिस्तान पर टिकीं हुई हैं। ईरान और अमेरिका सीजफायर के बाद पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बैठक होने जा रही है। इसमें शामिल होने के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधि इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। इसी बीच चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने बैठक की कवरेज के लिए भारत और इजरायल के पत्रकारों को एंट्री नहीं दी है।

बता दें कि इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका की बैठक होने वाली है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच चल रहे विवादों को सुलझाना है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों को इस्लामाबाद आमंत्रित किया है, जिसे ‘इस्लामाबाद वार्ता’ का नाम दिया गया है।

यह भी पढ़ें: ईरान ने इस्लामाबाद मीटिंग से पहले दिया बड़ा संदेश, विमान में सीटों पर क्यों लगाई मृतक

विज्ञापन

भारतीय और इजरायल के फैसले से पाकिस्तान पर उंगली उठने लगीं हैं। जिस मीटिंग की तरफ पूरी दुनिया देख रही है। इसे में उस मीटिंग में पाबंदी लगाना पाकिस्तान को शक के दायरे में लाकर खड़ा करता है। हालांकि पाकिस्तान ने इसकी वजह साफ नहीं की है।

यह भी पढ़ें: US Iran Peace Talks: शांति वार्ता से पहले ईरान की दो शर्तों पर भड़के ट्रंप, बोले-तैयार रखें हथियार

विज्ञापन

इस्लामाबाद बैठक में ईरान और अमेरिका की तरफ से उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे। ईरान की तरफ से संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गालिबफ, विदेश मंत्री अब्बास अराघची और उप-विदेश मंत्री माजिद तख्त रवांची शामिल होंगे। अमेरिका की तरफ से उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस, व्हाइट हाउस के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, राष्ट्रपति के पूर्व वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर और CENTCOM कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर शामिल होंगे। पाकिस्तान की तरफ से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर और उप-प्रधानमंत्री इशाक डार भी बैठक में शामिल होंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola