---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

क्या है EarthLoop Orbital Cruise मिशन? जिसके लिए चुनी गई भारत की जहांवी डांगेती

What is EarthLoop Orbital Cruise Mission: आंध्र प्रदेश की जाह्नवी डांगेती को फेमस स्पेस कंपनी टाइटन्स स्पेस ने अपने स्पेशल EarthLoop Orbital Cruise Mission के लिए चुना है। यह मिशन साल 2029 में लॉन्च होगा। चलिए इस स्पेस मिशन के बारे में जरूरी फैक्ट्स जानते हैं...

---खबर नीचे जारी है---

What is EarthLoop Orbital Cruise Mission?: भारत के शुभांशु शुक्ला ने बीते दिन NASA के Axiom-4 मिशन के तहत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरी थी। वहीं, इस बीच भारत के लिए एक और खुशखबरी आई। आंध्र प्रदेश की जाह्नवी डांगेती कुछ ऐसा करने जा रही है जो भारत का नाम दुनियाभर में रोशन करेगा। दरअसल, जाह्नवी डांगेती भी जल्द ही अंतरिक्ष की सैर करने वाली हैं, जिसका तरीका काफी अलग होगा। अंतरिक्ष यात्रा करने वाली जाह्नवी डांगेती भारत की सबसे कम उम्र की अंतरिक्ष यात्री होंगी। 23 साल की जान्हवी डांगेती को टाइटन्स स्पेस नाम की एक स्पेस कंपनी ने अपने एक स्पेशल स्पेस मिशन के लिए चुना है, जो साल 2029 में लॉन्च होगा।

क्या है EarthLoop Orbital Cruise मिशन?

विशाखापट्टनम में रहने वाली जाह्नवी डांगेती को टाइटन्स स्पेस ने EarthLoop Orbital Cruise मिशन के लिए सिलेक्ट किया है। इस मिशन के तहत जाह्नवी एक असली स्पेस ट्रैवलर की तरह पृथ्वी के ऑर्बिट में जाकर पूरा ब्रह्मांड देखेंगी। टाइटन स्पेस अपना ये स्पेस साल 2029 में लॉन्च करेगी। टाइटन स्पेस का ये मिशन बाकी स्पेस मिशन से काफी अलग है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसका स्पेसक्राफ्ट रॉकेट की तरह नहीं बल्कि फ्लाइट की तरह से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेगा। इसके अलावा, ये स्पेसक्राफ्ट को न तो किसी स्टेज से अलग होगा और न ही इसमें कोई शोर होगा। ये सब कुछ सुनने में बिल्कुल हॉलीवुड की किसी साय-फाय फिल्म स्क्रिप्ट की तरह लग रहा है। लेकिन इस मिशन की यही सच्चाई है। भारत के लिए गर्व की बात है कि इसके लिए जान्हवी को चुना गया है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Ranchi News: पहली बार जिंदा पकड़ा गया बाघ, 14 घंटे के बाद सफल हुआ ऑपरेशन, जानें क्या है मामला?

---खबर नीचे जारी है---

ये है मिशन की खासियत

इस समय पूरी दुनिया में टाइटन्स स्पेस के EarthLoop Orbital Cruise मिशन की चर्चा हो रही है। इस मिशन का उद्देश्य फ्लाइट की तरह नॉर्मल उड़ान के साथ लोगों को स्पेस की यात्रा करवाना है। इसके लिए कंपनी ने एक खास तरह का स्पेसप्लेन तैयार किया है, जिसका नाम Titans Genesis है। ये स्पेसप्लेन नॉर्मल फ्लाइट की तरह रनवे से स्पेस की उड़ान भरेगा और अंतरिक्ष पहुंचेगा। जहां यात्री पृथ्वी को गोल घूमते हुए देख सकेंगे। इसके अलावा यात्रियों को जीरो ग्रैविटी का भी अनुभव होगा।

First published on: Jun 26, 2025 09:10 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola