क्या है चीन का प्रलयंकारी कानून, दुनियाभर के चीनी लोगों पर गिरेगी गाज?

चीन की सरकार दूसरे देशों में रह रहे चीनी लोगों और संगठनों के लिए कानून ला रही है. सरकार का कहना है कि उसके पास विदेशों में रहने वाले सभी लोगों के खिलाफ कानूनी एक्शन लेने का पूरा हक है

What is China's draconian law

Credit: News24

सारी दुनिया जानती है कि चीन में नियम कानून बेहद सख्त हैं. वहां रह रहे लोगों की ज़िंदगी उतनी आसान नहीं होती, जितनी बाहर से दिखती है. अब चीन की सरकार दूसरे देशों में रह रहे चीनी लोगों और संगठनों के लिए कानून ला रही है. सरकार का कहना है कि उसके पास विदेशों में रहने वाले सभी लोगों के खिलाफ कानूनी एक्शन लेने का पूरा हक है. नेशनल पीपुल्स कांग्रेस ने कानून को इसी साल मार्च में पारित किया है, जो बुधवार से ऑफिशियली लागू कर दिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है ये कानून?

इस कानून का अहम पहलू है धारा 63, जिसने सभी का ध्यान खींचा है. इसमें साफ कहा गया है कि चीन से बाहर का कोई भी संगठन या व्यक्ति चीन के खिलाफ ऐसी साज़िश को अंजाम देता है जिसका मकसद जातीय एकता और विकास को नुकसान पहुंचाना है, उसके खिलाफ सरकार कड़ा एक्शन लेगी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस धारा के तहत दुनियाभर में रह रहे लोगों पर कानूनी कार्रवाई आसानी से की जा सकती है. अब पूरे विश्व में इसके खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल दिया है.

कौन कर रहा है निंदा?

UN के अल्पसंख्यक अधिकारों और सांस्कृतिक अधिकारों के खास दूतों समेत कई ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइज़ेशन इस कानून की कड़ी आलोचना कर रहे हैं. इन सभी का मानना है कि चीनी सरकार दमन की राजनीति कर रही है. एमनेस्टी इंटरनेशनल का ने भी धारा 63 के इस्तेमाल को काफी निंदनीय बताया है. उनका कहना है कि चीन में अल्पसंख्यतों के अधिकारों के लिए अगर कोई व्यक्ति या संगठन आवाज़ उठाएगा तो उसे सरकार गलत मानेगी और उसपर कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि इसका मतलब चीन तानाशाही की सरकार चलाना चाहता है. कहा जाता है कि चीन दूसरे देशों में रह रहे अपने लोगों और आलोचकों पर अपने खास नेटवर्क के ज़रिए पहले से ही पैनी नज़र रखता है, अब ये नया कानून उसे और भी ताकत देगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ