Jeffrey Epstein Shocking Project: अमेरिका में यौन शोषण के दोषी जेफरी एपस्टीन की फाइलों से उसकी एक और घिनौनी साजिश का खुलासा हुआ है। उसके एक गंदे प्रोजेक्ट के बारे में पता चला है, जिसके शुरू होने या पूरा होने के सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन अगर वह प्रोजेक्ट शुरू करता तो दुनिया में इंसानों की सुपर रेस शुरू हो जाती। वह एक फर्टिलिटी सेंटर बनाना चाहता था, जिसके लिए उसने न्यू मैक्सिको के सांता फे शहर को चुना था ओर ‘बेबी रैंच’ नामक प्लान बनाया था।
यह भी पढ़ें: दुनिया के 5 देशों में ताबड़तोड़ इस्तीफों से मचा हड़कंप, एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद छोड़े जा रहे पद
क्या था जेफरी एपस्टीन का बेबी रैंच प्लान?
बता दें कि जेफरी एपस्टीन की योजना न्यू मैक्सिको में अपने फार्म हाउस को फर्टिलिटी सेंटर बनाने की थी। इसमें वह अपने स्पर्म से एक साथ एक समय में 20 महिलाओं को प्रेग्नेंट करता। वह अपने DNA से ह्यूमन सुपर रेस शुरू करना चाहता था। वह चाहता था कि उसके बहुत सारे बच्चे हों, जिनका IQ लेवल उसके जितना ही हाई और उनके जीन पर उसकी तरह बेहतरीन हों। वह पार्टियों में भी दावा करता था कि वह अपने स्पर्म से महिलाओं को प्रेग्नेंट करके बहुत सारे बच्चे पैदा करना चाहता है।
फार्म हाउस को बनाना था फर्टिलिटी सेंटर
एपस्टीन फाइल्स में खुलासा हुआ है कि साल 2000 की शुरुआत में अपने बेबी रैंच प्रोजेक्ट के लिए उसने वैज्ञानिकों से चर्चा भी की थी। उसने कई बिजनेसमैन को अपने प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया था कि उसकी रुचि महिलाओं को अपने फार्म हाउस तक लाने, उन्हें वहीं रखने, प्रेग्नेंसी और उसका बच्चा पैदा करने के लिए हायर करने में दिलचस्पी है. एपस्टीन की इस सोच को वैज्ञानिकों ने ट्रांसह्यूमनिज्म से प्रेरित बताया था, जिसमें ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करके इंसानी ताकत बढ़ाई जाती है।
यह भी पढ़ें: मसाज के 300 डॉलर, दोस्त को लाने पर डबल… ऐसे लड़कियों को फंसाता था एपस्टीन; कहानी 1000 मासूमों के शोषण की
इंसानी नस्ल को बेहतर बनाना मकसद था
टेक्नोलॉजी, जेनेटिक चेंजेज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए इंसानों की संख्या बढ़ने से दुनिया में जनसंख्या बढ़ती और धरती पर दबाव बढ़ता. वहीं आलोचकों का कहना है कि एपस्टीन की सोच यूजीनिक्स जैसी थी, जिसमें कुछ हाई प्रोफाइल लोगों के जरिए इंसान की नस्ल को ‘बेहतर’ बनाने का विचार पेश किया गया था. नाजियों ने इसका इस्तेमाल किया था, जिसके चलते ही नाजियों के पास इतनी विशाल और शक्तिशाली सेना थी, जिनकी आगामी पीढ़ियां आज भी देशसेवा कर रही है.
संबंधित खबरें
अल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
47 mins agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
2 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
4 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
4 hrs agoLIVE: INDIA ब्लॉक का मार्च शुरू, बाराखंभा रोड तक पैदल जाएंगे सांसद
6 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
7 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
16 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
19 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
21 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines