Donald Trump Tweet: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पाकिस्तान द्वारा नोबल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किए जाने की चर्चा है, लेकिन पाकिस्तान द्वारा नोबल शांति पुरस्कार के लिए ट्रंप को नॉमिनेट किया जाना पाकिस्तान की चालाकी बताई जा रही है, क्योंकि ट्रंप चाहते हैं कि यह पुरस्कार किसी भी तरह उन्हें मिले। वहीं चर्चाओं के बीच ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा कि सोमवार को व्हाइट हाउस में कांगो और रवांडा शांति समझौते पर दस्तख्त करेंगे। इसके पहले मैंने भारत पाकिस्तान सहित कई युद्ध रुकवाए, लेकिन मुझे कोई इस नेक काम करके लिए नोबल प्राइज नहीं देगा। पाकिस्तान ने ट्रंप की दुखती रग पर हाथ रखकर अपना उल्लू सीधा किया है। ऐसी चर्चा सियासी गलियारों में चल रही है।
यह भी पढ़ें:‘ईरान के परमाणु ठिकाने ध्वस्त नहीं कर सकता इजरायल’, जानें डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों दिया ऐसा बयान?
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट में क्या लिखा?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर एक पोस्ट लिखी। इसमें उन्होंने लिखा कि मुझे कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा गणराज्य के बीच संधि कराने के लिए नोबल प्राइज नहीं मिलेगा। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने के लिए नोबल प्राइज नहीं मिलेगा। सर्बिया और कोसोवो के बीच युद्ध रुकवाने के लिए नोबल प्राइज नहीं मिलेगा। मिस्र और इथियोपिया के बीच शांति कायम करने के लिए नोबेल प्राइज नहीं मिलेगा। मध्य पूर्व में अब्राहम समझौते कराने के लिए नोबल प्राइज नहीं मिलेगा। नहीं, मुझे नोबल पीस प्राइज नहीं मिलेगा चाहे मैं कुछ भी करूं, रूस-यूक्रेन और इजरायल-ईरान युद्ध में सीजफायर करा सकता है और वह किसके कारण होगा, यह भी लोग जानते हैं और यही मेरे लिए मायने रखता है।
यह भी पढ़ें:‘ईरान में तबाही का भयानक मंजर’, ऑपरेशन सिंधु के तहत लौटे 290 भारतीयों से जानें कैसे हैं वहां के हालात?
पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष से मिले ट्रंप?
बता दें कि हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तानी सेना के अध्यक्ष असीम मुनीर से मुलाकात की थी। उन्होंने असीम मुनीर को अमेरिका बुलाया और लंच डिप्लोमेसी की। उन्होंने वाशिंगटन में व्हाइट हाउस में असीम मुनीर के साथ लंच किया। मीडिया ब्रीफिंग में उन्होंने बताया कि भारत के साथ युद्ध नहीं लड़ने का फैसला लेने के लिए आभार जताने को उन्होंने मुनीर को अमेरिका बुलाया था। वहीं व्हाइट हाउस स्पीकर की ओर से बयान जारी किया गया कि पाकिस्तान ने डोनाल्ड ट्रंप को नोबल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया है। इसका आभार जताने के लिए उन्होंने असीम मुनीर को अमेरिका बुलाया था, लेकिन अमेरिका और पाकिस्तान की इस मुलाकात की दुनियाभर के सियासी गलियारों में खूब चर्चा हुई। बैठक को लेकर ट्रंप ट्रोल भी हुए।
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 hr agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
6 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
6 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
13 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
15 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
17 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines