अमर देव पासवान
Car Fell Into The River: मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद के लालबाग के सदर घाट पर नदी पार करने के लिये नाव पर चढ़ रही कार अचानक से अपना नियंत्रण खोकर नदी के गहराइयों मे समा गई, जानकारी के मुताबिक कार मे कुल 6 लोग सवार थे जो एक ही परिवार के थे, यह दर्दनाक घटना घाट के पास मौजूद कई लोगों के सामने हुई और लोग चाहकर भी कुछ नही कर सके क्योकि घाट पर किसी तरह की कोई सुरक्षा व्यवस्था नही थी। जिससे नदी मे डूब रही कार या फिर कार मे सवार लोगों को बचाया जा सके। इसके बावजूद नदी घाट पर मौजूद कुछ मछुआरे अपनी जान की परवाह किए बगैर नदी मे डूब रही कार से लोगों को बचाने के लिये नदी मे कूद पड़े। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। काफी मसक्कत के बाद कार में सवार चार लोगों को तो बचा लिया गया। कार मे सवार पति और पत्नी को बचाने मे असफल रहे।
पूजा करने जा रहे थे मंदिर
मृतकों की पहचान सुबोजीत सरकार और सुमना सरकार के रूप मे हुई है, दोनों पति पत्नी बहरामपुर के रहने वाले थे। गुरुवार को अपने परिवार के साथ लालबाग स्थित किरीटेश्वरी मंदिर पूजा करने जा रहे थे, मंदिर जाने के लिये एक नदी को पार करना पड़ता है और अक्सर लोग नदी को पार करने के लिये नाव का ही सहारा लेते हैं, सुबोजीत ने भी अपनी कार को नदी पार करने के लिये नाव का सहारा लिया पर नाव पर कार को चढ़ाने के लिये जहाँ उसको ब्रेक पर पैर दबाना था वहाँ उसने स्लेटर पर अपना पैर दबा दिया और कार अचानक से आगे बढ़ गई और अनियंत्रित होकर नदी मे गिर गई।
यह भी पढ़े: गुजरात में जानलेवा बना सिरप, पीते ही 3 लोगों ने तोड़ दिया दम, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
सूचना पर पहुंची पुलिस
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। घटना की खबर सुन मौके पर पहुंची पुलिस ने रेसक्यू करवाकर नदी से कार को बाहर निकलवाया। कार में मौजूद लोगों को मुर्शिदाबाद के महकमा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने पति- पत्नी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाकी के चार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
1 hr agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
2 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
4 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
5 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
5 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
7 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
8 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
10 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
10 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines