हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Wellington Fire: न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में हॉस्टल में लगी आग, 10 लोगों की झुलसकर मौत

विज्ञापन

Wellington Fire: न्यूज़ीलैंड हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को वेलिंगटन में एक चार मंजिला छात्रावास में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। खोज और बचाव दल ने वेलिंगटन हॉस्टल के सुलगते मलबे को तलाशना शुरू कर दिया है।

प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने एएम मॉर्निंग न्यूज प्रोग्राम को बताया कि छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, लेकिन मृतकों की संख्या अधिक हो सकती है। बताया जा रहा है कि चार मंजिला लोफर्स लॉज हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना के बाद रात करीब 12:30 बजे में आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया।

ये भी पढ़ेंः Pakistan: ‘मुझे अगले 10 साल तक जेल में रखने का प्लान…’, पूर्व PM इमरान खान का आर्मी पर बड़ा आरोप

विज्ञापन

फायर एंड इमरजेंसी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर का बड़ा दावा

न्यूज़ीलैंड हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने आज सुबह पुष्टि की है कि इमारत में कोई स्प्रिंकलर नहीं था और अभी भी 20 लोग लापता हैं। वेलिंगटन फायर एंड इमरजेंसी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर निक पायट ने कहा कि वेलिंगटन के लोफर्स लॉज हॉस्टल में 52 लोगों की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ेंःPakistan News: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पत्नी के साथ पहुंचे लाहौर हाईकोर्ट, बुशरा बीबी को 23 मई तक मिली जमानत

विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस मामले में आपातकालीन अधिकारियों के साथ मिलकर जांच करेंगे।

ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola