हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है। इसके लिए लोग अपनी मनपसंद चीजों का इंतज़ाम करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो अपनी हरकतों से लोगों को हैरान कर देते हैं। एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक कपल ने अपनी शादी में आए मेहमानों से हनीमून के लिए नीलामी शुरू कर दी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @turbothad नाम के यूज़र ने दावा किया कि शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने मेहमानों को पहले भूखे ही बैठाए रखा। इसके बाद ऐलान कर दिया कि जब तक खाने की पहली प्लेट की नीलामी नहीं हो जाती, तब तक अन्य लोगों को खाना नहीं परोसा जाएगा। अब क्या था, मेहमानों के सामने खाने की प्लेट खरीदने की मजबूरी आ गई।
कितने में बिकी थाली?
शादी करने वाले कपल ने बताया कि खाने की प्लेट की नीलामी से जो भी रकम मिलेगी, उसे वे अपने हनीमून के लिए इस्तेमाल करेंगे और वे इसके लिए अलास्का जाएंगे। बताया गया कि एक भूखे मेहमान ने यह थाली 1,500 डॉलर (करीब एक लाख तीस हजार रुपये) में खरीद ली। इसके बाद अन्य मेहमानों को खाना परोसा गया।
सोशल मीडिया पर लोग इस पोस्ट को पढ़ने के बाद हैरान रह गए। सोशल मीडिया यूज़र्स इस पोस्ट पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। पोस्ट शेयर करने वाले यूजर ने बताया कि अगर आपको यह आइडिया पसंद नहीं आया तो आपको मजा पसंद नहीं। कमरा हंसी, शोरगुल और उत्साह से भरा हुआ था और शादी में मौजूद हर कोई इस बारे में बात कर रहा था कि यह मजेदार था।
यह भी पढ़ें : ‘ये तेरा देश है, कुछ भी कर’, हरियाणा के शख्स ने ‘हिंदी-मराठी’ मामले में दिखाया आईना
एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा कि यह बहुत बुरा है कि कुछ लोगों के लिए शादियां सिर्फ पैसा कमाने का जरिया बन जाती हैं। अपनी शादी में अपने करीबी दोस्तों और परिवार वालों को खाने की प्लेट बेचना शर्मनाक है। एक ने लिखा कि मैंने आज तक जो भी शादी के आइडिया के बारे में सुना, यह सबसे बुरा था। एक अन्य ने लिखा कि शादी के बाद हनीमून जाने के लिए इस तरह खाने की प्लेट बेचना किस हद तक सही है? एक अन्य ने लिखा कि भाई, खरीदने वाले को परेशानी नहीं हुई तो हम उस पर इस तरह के कमेंट क्यों कर रहे हैं?
संबंधित खबरें
कब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
1 hr agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
3 hrs agoLIVE: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
6 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
7 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
7 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
19 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines