पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, बौखलाया PAK, ईरान को दी धमकी

Iran Air Strike On Pakistan : पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आतंकवादियों को पनाह देने के मामले में पाक चारों ओर से घिरता नजर आ रहा है।

Iran surgical strike on Pakistan

ईरान ने पाकिस्तान में की सर्जिकल स्ट्राइक

Iran Air Strike On Pakistan : भारत के बाद अब ईरान ने भी पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को अपना निशाना बनाया है। ईरान ने मंगलवार को बलूचिस्तान में एयर स्ट्राइक की और कई आतंकी समूहों के ठिकानों को नष्ट कर दिया, जिससे पाकिस्तान बुरी तरह से बौखला गया है। इस कार्रवाई पर पाकिस्तान ने ईरान को धमकी दी है कि गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो।

विज्ञापन

ईरान ने दावा किया है कि बलूचिस्तान में स्थित आतंकी समूहों के ठिकानों पर हवाई हमला किया गया है। पाकिस्तान ने खुद इस घटना की पुष्टि की है। इसे लेकर पाकिस्तान का कहना है कि ईरान के हवाई हमले में 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई है, जबकि तीन लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। पाक ने इस घटना की निंदा की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय का ट्वीट- पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन

ईरान के एक्शन को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है कि पाकिस्तान इस हमले की कड़ी निंदा करता है। ईरान ने हवाई क्षेत्रों के अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया है। देश की संप्रभुता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पाक ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि इसके गंभीर परिणाम होंगे।

विज्ञापन

भारत की तरह ही ईरान ने भी की कार्रवाई

हालांकि, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अपने ट्वीट में यह नहीं बताया है कि ईरान ने किस क्षेत्र में हमला किया है। इससे पहले पुलवामा अटैक के बाद भारत ने साल 2019 में पाकिस्तान के बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। बताया जा रहा है कि भारत की तरह ही ईरान ने भी पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों को मार गिराया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ