एयर शो के दौरान अक्सर विमान हादसे होते रहते हैं, जिनमें कई पायलट अपनी जान गंवा चुके हैं. हैरतंगेज करतब दिखाने के चक्कर में विमान उड़ा रहे पायलट दूसरे विमान के इतने करीब आ जाते हैं कि जमीन पर देखने वालों को भयानक मंजर भी देखना पड़ता है. हाल ही में अमेरिका के आइडाहो राज्य में माउंटेन होम एयर फोर्स बेस के करीब गनफाइटर स्काईज (Gunfighter Skies) एयर शो के दौरान कुछ ऐसा ही देखने को मिला. यहां दो EA-18G ग्राउलर इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर जेट्स की हवा में टक्कर हो गई.
जमीन पर उठा धुएं का गुबार
गनीमत रही कि दोनों विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिर पड़े, जिससे घटनास्थल पर धुएं के गुबार उठ गया. सूत्रों के अनुसार, टक्कर के तुरंत बाद दोनों जेट्स से चार पैराशूट खुले और पायलट सुरक्षित नीचे उतर आए. आइडाहो स्टेट्समैन की रिपोर्ट के मुताबिक, सभी चार अमेरिकी नौसेना पायलट सुरक्षित पाए गए हैं. एयर शो के ऐलानकर्ता ने भीड़ को बताया कि ‘चार अच्छे पैराशूट’ खुले हैं और क्रू एक मील दूर मिला है. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है.
यह भी पढ़ें: PM Modi 31st Award: PM मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान, यह 31वां अंतरराष्ट्रीय अवार्ड
दुर्घटना की चल रही जांच
माउंटेन होम एयर फोर्स बेस के प्रवक्ता के मुताबिक बेस के ठीक बाहर हुई इस दुर्घटना की जांच चल रही है. उन्होंने कहा, ‘इमरजेंसी रेस्पॉन्डर्स मौके पर पहुंच चुके हैं. जांच जारी है और जैसे-जैसे विवरण उपलब्ध होंगे, उन्हें जारी किया जाएगा.’ दुर्घटना के बाद बेस को लॉकडाउन कर दिया गया था और आग पर काबू पाने और मलबा हटाने के लिए आसपास के इलाके को खाली कराया गया. वहीं, दर्शकों को बेस छोड़ने की अनुमति नहीं दी गई.
यह भी पढ़ें: US Iran War Update: जंग के बीच अमेरिका ने ईरान के सामने रखीं 5 शर्तें, क्या मानेंगे खामेनेई?
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों जेट्स हवा में टकराते हैं, उसके बाद पैराशूट खुलते हैं और विमान आग की लपटों के साथ नीचे गिरते हैं. स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया.
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
11 mins agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 hr agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
9 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
11 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
11 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
15 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
16 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
16 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines