हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्रैश होने से बच सकते थे हेलीकॉप्टर और विमान, ट्रंप ने AIR ट्रैफिक कंट्रोलर पर उठाए सवाल

US Flight Crash : अमेरिका में हुए फ्लाइट क्रैश पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कई सवाल उठाए हैं। 60 लोगों को लेकर जा रहे विमान की हेलिकॉप्टर से टक्कर हुई थी।

विज्ञापन

US Flight Crash : अमेरिका के वाशिंगटन के पास रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय एक यात्री विमान और सेना के हेलीकॉप्टर के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद विमान पानी में गिर गया। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है लोगों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि 18-19 शव निकाले जा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई जिंदा नहीं मिला है। इस विमान पर 64 लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आ रही है। इस दुर्घटना पर अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सवाल उठाए हैं।

ट्रम्प ने उठाए सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार रात हुई इस दुर्घटना को लेकर कंट्रोल टावर पर भी सवाल उठाए हैं। ट्रम्प ने सैन्य हेलीकॉप्टर और हवाई यातायात कंट्रोलर पर सवाल उठाया है। ट्रम्प में लिखा है कि हवाई जहाज हवाई अड्डे के लिए एकदम सही और नियमित मार्ग पर था। हेलीकॉप्टर काफी समय तक सीधे हवाई जहाज की ओर जा रहा था। रात साफ थी, विमान की लाइटें जल रही थीं, फिर भी हेलीकॉप्टर ऊपर या नीचे क्यों नहीं गया, या मुड़ क्यों नहीं गया।”

ट्रम्प ने आगे लिखा, “कंट्रोल टावर ने हेलीकॉप्टर को यह क्यों नहीं बताया कि क्या करना है, बजाय इसके कि वे पूछें कि क्या उन्होंने विमान देखा है। यह बहुत बुरी स्थिति है, ऐसा लगता है कि इसे रोका जाना चाहिए था। यह अच्छी बात नहीं है!”

विज्ञापन

आखिरी वक्त पर आया था मैसेज

दुर्घटना से 30 सेकंड से भी कम समय पहले, कंट्रोल टावर की तरफ से हेलीकॉप्टर से पूछा कि क्या उसे आने वाला विमान दिखाई दे रहा है? “PAT25, क्या आपको CRJ दिखाई दे रहा है?” इसके कुछ क्षण बाद फिर से कंट्रोल टावर से हेलिकॉप्टर को कुछ निर्देश दिए गए लेकिन कोई जवाब नहीं आया और इसके कुछ ही देर बाद दोनों विमान टकरा गए।

यह भी पढ़ें : 4, 5 नहीं बल्कि ये है “10 स्टार” होटल, जानें कितना है एक रात रुकने का किराया

विज्ञापन

विमान पर 60 यात्रियों समेत चार क्रू सदस्य सवार थे, विमान अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर से टकराया और फिर पास की पोटोमैक नदी में जा गिरा। सेना के हेलीकॉप्टर में तीन लोग सवार थे। अभी तक किसी भी यात्री को जिंदा नहीं बचाया जा सका।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola