---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

4, 5 नहीं बल्कि ये है “10 स्टार” होटल, जानें कितना है एक रात रुकने का किराया

Dubai '10 Star' Hotel : 4 या 5 स्टार होटल की भव्यता और चकाचौंध लोगों को हैरान कर देती है लेकिन आज हम आपको '10 स्टार' होटल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी तरह का दुनिया का इकलौता होटल माना जाता है।

Dubai ’10 Star’ Hotel : दुबई में एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक इमारतें हैं। दुबई में ही दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी है। हालांकि आपने दुबई के बुर्ज खलीफा के अलावा एक और इमारत जरूर देखी होगी, ये भी काफी फेमस प्रसिद्ध है। इस इमारत का नाम बुर्ज अल अरब है। आपने 4 स्टार और 5 स्टार होटल के बारे में सुना ही होगा लेकिन क्या ’10 स्टार’ होटल के बारे में सुना है? आज हम दुनिया के इकलौते “10 स्टार” होटल के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं कि यहां कैसे मेहमानों का स्वागत किया जाता है और एक रात रुकने का किराया कितना है?

बुर्ज अल अरब दुनिया का इकलौता “10 स्टार” होटल है। यह वास्तुशिल्प चमत्कार, निजी सुइट्स और अरब की खाड़ी के शानदार दृश्यों सहित कई असाधारण सुविधाओं का दावा करता है। 1999 में इस होटल का उद्घाटन हुआ था। तब से यह होटल दुनिया भर कई वीआईपी और मशहूर हस्तियों की मेजबानी कर चुका है। इस इमारत की ऊंचाई 321 मीटर है।

---विज्ञापन---

450 किलोग्राम का झूमर

यहां रुकने वाले मेहमान ही समझ सकते हैं कि आखिर इसे ’10 स्टार’ होटल क्यों कहा जाता है। इस होटल का सुनहरा इंटीरियर, भव्य सुइट्स और दुबई के बेहतरीन रेस्तरां के साथ ये होटल दुबई में रहने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। जब यहां से कोई चेकआउट करता है तो यहां की एग्जिट लॉबी में एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली विदाई मिलती है। इतना ही नहीं, इस होटल में चेक डिजाइन कंपनी सैन्स सूसी द्वारा बनाई गई एक विशेष सर्पिल झूमर है, इसमें 210 क्रिस्टल ट्यूब लगी हैं। इस झूमर का वजन लगभग 450 किलोग्राम है।

---विज्ञापन---

21 साल पहले हुए था निर्माण

तमाम सुविधाओं के साथ फोरकोर्ट पर रोल्स-रॉयस कारों का बेड़ा मेहमानों के लिए तैयार रहता है। इसके साथ ही यहां पर हेलीपैड भी है। जहां मेहमान सीधे उतर सकते हैं। इस होटल में दुनिया की एक से बढ़कर एक हस्तियां रुक चुकी हैं। अपने 21 साल के इतिहास में पहली बार ये होटल पर्यटकों का भी स्वागत करता है। विश्व प्रसिद्ध एट्रियम, ग्लैमरस रॉयल सुइट और बिल्कुल नए एक्सपीरियंस सुइट को देखने के बाद लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें : दुनिया की ‘मोस्ट वांटेड’ गर्लफ्रेंड, रिजेक्ट कर चुकी 5000 लड़के, 15 सवालों के जवाब

---विज्ञापन---

इस होटल में रुकने के लिए कम से कम एक लाख रुपये हर रात के लिए चुकाना पड़ सकता है। वहीं डिमांड अधिक होने या सीजन के वक्त इस होटल का किराया 2 लाख के करीब पहुंच जाता है। अगर आपको महल के आकार का तीन बेडरूम सुइट चाहिए तो इसके लिए एक रात की कीमत 4 लाख से भी अधिक हो सकती है।

First published on: Jan 29, 2025 06:27 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola