हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या आतंकी हमला था स्विट्जरलैंड बार धमाका? पुलिस ने किया खुलासा, अब तक दर्जनों की मौत; 100 घायल

आग लेट नाइट 1:30 बजे (स्थानीय समय) उस वक्त लगी जब बड़ी संख्या में लोग ‘ले कॉन्स्टेलेशन बार एंड लाउंज’ नाम के बार में न्यू ईयर ईव का जश्न मना रहे थे. देखते ही देखते पूरी इमारत लपटों में घिर गई.

विज्ञापन

स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न उस समय मातम में बदल गया, जब देश के मशहूर स्की रिसॉर्ट शहर क्रान्स-मॉन्टाना (Crans Montana) में एक बार में हुए भीषण धमाके और आग ने कई लोगों की जिंदगी निगल ली. शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस हादसे में लगभग दर्जनभर से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से अधिक घायल हुए हैं.

क्या आतंकी हमला था ये धमाका?


स्विस पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद साफ किया है कि यह कोई आतंकी हमला नहीं, बल्कि बार में लगी आग का हादसा था. पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हम अब भी जांच के शुरुआती चरण में हैं, लेकिन फिलहाल किसी आतंकी साजिश का कोई संकेत नहीं मिला है.’ प्राप्त जानकारी के मुताबिक आग लेट नाइट 1:30 बजे (स्थानीय समय) उस वक्त लगी जब बड़ी संख्या में लोग ‘ले कॉन्स्टेलेशन बार एंड लाउंज’ नाम के बार में न्यू ईयर ईव का जश्न मना रहे थे. देखते ही देखते पूरी इमारत लपटों में घिर गई.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की पीट पीटकर हत्या, दवा की छोटी दुकान चलाते थे खोकन दास

विज्ञापन

भयावह मंजर, 100 से ज्यादा लोग थे अंदर


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौके पर मौजूद डॉक्टरों और फायर ब्रिगेड ने इसे दर्जनों मौतों वाला हादसा बताया. कुछ चश्मदीदों ने कहा कि वह दृश्य बेहद भयावह था. लोग भाग रहे थे, चिल्ला रहे थे और कई अंदर फंस गए थे. पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, धमाके के वक्त बार में 100 से अधिक लोग मौजूद थे, जिनमें अधिकतर विदेशी पर्यटक और स्की सीजन के सेलिब्रेशन के लिए आए पर्यटक थे. मृतकों में कई अलग-अलग देशों के लोग शामिल हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola