रूस में जेट क्रैश: पुतिन से विद्रोह करने वाले Wagner चीफ समेत 10 की मौत की खबर
Edited By Bhola Sharma

Wagner Chief Prigozhin
Edited By Bhola Sharma

Wagner Chief Prigozhin
Wagner Chief Prigozhin Killed In Russia Jet Crash: रूस से बड़ी खबर है। बुधवार को एक बिजनेस जेट क्रैश हो गया। जिसमें सवार सभी 10 यात्रियों की मौत हो गई। जेट मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था। रायटर्स ने तास समाचार एजेंसी के हवाले से यह खबर दी है। रूसी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि यात्रियों में राष्ट्रपति पुतिन से बगावत करने वाले वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन भी शामिल थे। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि प्रिगोझिन उस जेट में सवार थे या नहीं। बताया जा रहा है कि जेट वैगनर प्राइवेट आर्मी कंपनी के संस्थापक प्रिगोझिन का ही था।
बता दें कि जून में वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ खिलाफ विद्रोह कर दिया था। उन्होंने तख्तापलट करने की असफल कोशिश की थी। बाद में उन्हें अपनी प्राइवेट आर्मी को वापस बुलाना पड़ा था। सोशल मीडिया पर एक विमान के क्रैश होने का वीडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो येवगेनी प्रिगोझिन का है। फिलहाल NEWS24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Prigozhins plane has crashed inside of Russia, he was listed as a passenger but so for this is not confirmed information. pic.twitter.com/5sbwuipDDX
— ayden (@squatsons) August 23, 2023
रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने कहा कि जेट में तीन क्रू मेंबर्स थे। जबकि सात यात्री सवार थे। सभी की मोत हुई है। यात्रियों में येवगनी प्रिगोझिन नाम का एक व्यक्ति भी शामिल था। वहीं, नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि रिगोझिन यात्रियों की सूची में थे, लेकिन वह जेट में चढ़े थे या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। यह हादसा मॉस्को के उत्तर में टवर क्षेत्र में हुआ है। दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
येवगेनी प्रिगोझिन की प्राइवेट आर्मी वैगनर यूक्रेन में रूस की आर्मी के साथ लड़ चुका है। जब उसने पुतिन के खिलाफ विद्रोह किया था तो क्रेमलिन ने कहा था कि वैगनर चीफ को उन्हें बेलारूस में निर्वासित कर दिया जाएगा। उनके लड़ाके या तो रिटायर हो जाएंगे या उनकी बातों को मानकर रूसी सेना में शामिल हो जाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: