---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

नई दुल्हन के साथ तस्वीर खिंचवाते दिखे व्लादिमीर पुतिन, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सार्वजनिक जगहों पर अब कम से देखा जाता है। 65 वर्षीय रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को क्रोनस्टाट की यात्रा के दौरान एक अजीबोगरीब स्तिथि का सामना करना पड़ा। पुतिन के साथ एक नई दुल्हन फोटो लेना चहती थी। इसका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सार्वजनिक जगहों पर अब कम से देखा जाता है। 65 वर्षीय रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को क्रोनस्टाट की यात्रा के दौरान एक अजीबोगरीब स्तिथि का सामना करना पड़ा। पुतिन के साथ एक नई दुल्हन फोटो लेना चहती थी। इसका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

ट्विटर पेज आरटी द्वारा एक वीडियो पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, “क्रोनस्टाट की यात्रा के दौरान पुतिन का एक अजीबोगरीब स्तिथि का सामना हुआ। जो लोग राष्ट्रपति के साथ तस्वीर लेना चाहते थे उनमें एक दुल्हन भी थी।” पोस्ट किए जाने के बाद से वीडियो को ट्विटर पर टिप्पणियों की एक श्रृंखला के साथ लगभग 44,000 बार देखा गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बहुत सारे लोग इसपर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः चीन के स्कूल में हादसा; जिम की छत गिरने से 10 लोगों की मौत, निर्माण कार्य में जुटे 2 लोगों को हिरासत में लिया

रूस ने पिछले सप्ताह सोमवार (17 जुलाई) को घोषणा की कि वह संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता वाले समझौते में अपनी भागीदारी को निलंबित कर रहा है जिसने यूक्रेनी अनाज के निर्यात की अनुमति दी थी। जुलाई 2022 में तुर्की और संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में हुआ समझौता सोमवार शाम 5 बजे ईटी पर समाप्त होने वाला था। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने घोषणा करते हुए कहा कि मॉस्को समझौते को नवीनीकृत नहीं करेगा।

---विज्ञापन---

रूस और यूक्रेन के बीच तनातनी बरकरार है। दोनों देश ने काला सागर में जहाजों की यात्रा के खिलाफ एक-दूसरे को चेतावनी देते हुए कहा है कि इसे “संभावित सैन्य माल” माना जाएगा। मॉस्को ने यूक्रेन पर “लड़ाकू उद्देश्यों” के लिए काला सागर अनाज गलियारे का उपयोग करने का भी आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Jul 24, 2023 03:24 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola