हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Viral Video: भूंकप के दौरान हिलने लगा स्टूडियो, बिना जान की परवाह किए न्यूज पढ़ता रहा पाकिस्तानी एंकर

विज्ञापन

Viral Video: भूकंप के दौरान हिलते हुए स्टूडियो में जान का परवाह किए बिना लगातार खबर पढ़ते पाकिस्तानी टीवी एंकर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो पाकिस्तान के मशरिक टीवी के एंकर का बताया जा रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि भूकंप के दौरान न्यूजरूम का कैमरा और दीवारों पर लगे टेलीविजन स्क्रीन लगातार तेजी से हिल रहे हैं, ऐसे में न्यूज एंकर बिना डरे और घबराए न्यूज पढ़ रहा है। वायरल वीडियो में न्यूज़ रूम के एक अन्य व्यक्ति को अपनी सीट से उठकर सुरक्षित स्थान की ओर जाते हुए देखा जा सकता है।

और पढ़िए – Earthquake: पाकिस्तान में भूंकप से अब तक 9 लोगों की मौत, 100 से अधिक लोग घायल

एक पाकिस्तानी पत्रकार ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि भूकंप के दौरान एक स्थानीय पश्तो टीवी चैनल (Mahshriq TV) पर भूकंप के दौरान शांत रहकर न्यूज पढ़ता बहादूर एंकर। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने लाइव टेलीविजन पर एंकर की ओर से दिखाई गई बहादुरी और संयम की सराहना की है।

विज्ञापन

मंगलवार देर रात आए भूकंप के केंद्र था अफगानिस्तान

मंगलवार देर रात आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था, लेकिन झटके पूरे पाकिस्तान और भारत तक महसूस किए गए। पाकिस्तान में लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, क्वेटा, पेशावर, कोहाट, लक्की मरवत, गुजरांवाला, गुजरात, सियालकोट, कोट मोमिन, मध रांझा, चकवाल, कोहाट और गिलगित-बाल्टिस्तान इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

और पढ़िए – Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में फिर लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 4.3 तीव्रता

पाकिस्तान में पांच पुरुषों, दो महिलाओं और दो बच्चों समेत नौ लोगों के मारे जाने की खबर है। भूकंप के बाद अचानक कार्डियक अरेस्ट के कारण इस्लामाबाद में एक व्यक्ति और एबटाबाद में एक 13 वर्षीय लड़की की जान चली गई। वहीं, रावलपिंडी में भूकंप के दौरान भगदड़ मच गई।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola