Viral Video: पश्चिम बंगाल में धू-धू कर जला रेलवे स्टेशन, आग की लपटें देख लोगों में मची भगदड़

Fire At Railway Station: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में स्थित कुल्टी रेलवे स्टेशन पर आग लगने से हडकंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

image (40)
विज्ञापन

Fire At Railway Station: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में स्थित कुल्टी रेलवे स्टेशन पर आज उसे वक्त हड़कंप मच गया। जब आग की लपटे स्टेशन से उठने लगी। अचानक आग लगने से वहां मौजूद लोगों में अफरा- तफरी का माहौल बन गया।  आनन- फानन में पहले आग को बुझाने के लिए कोशिश की गई। लेकिन आग देखते ही देखते बढ़ने लगी। जिसके बाद रेलवे विभाग द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में जुटी हुई है।

अचानक आग लगने से मची भगदड़

अचानक आग लगने से रेलवे स्टेशन में मौजूद कर्मचारी भी इधर-उधर भागने लगे। अच्छी बात यह रही कि जिस वक्त आग लगी उसे वक्त रेलवे स्टेशन पर कोई ट्रेन नहीं थी और यात्री भी कम संख्या में थे। वही अभी आग लगने के कर्म का पता नहीं चल सका है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की बात अभी तक सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कुछ समय पहले भी स्टेशन पर लगी थी आग 

वही अभी बीते दिनों कानपुर के बिल्हौर में भी अचानक चलती ट्रेन में पहियों में आग लग गई थी। जिसे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई थी। आनंन- फानन में ट्रेन को रोकाकर यात्रियों को ट्रेन से निकाला गया। हालांकि इस हादसे में भी किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की बात सामने नहीं आई थी लेकिन आए दिन ट्रेनों और स्टेशनों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई है वहीं रेलवे विभाग द्वारा कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जाते हैं। वही रेलवे स्टेशनों में आग से लड़ने के इंतजामों की बात की जाए तो हमेशा खामियां ही पाई जाती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ