Viral Video: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस और पीटीआई अध्यक्ष के समर्थकों के बीच झड़प का वीडियो सामने आया है। बुधवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस ने एक बार फिर इमरान समर्थकों को खदड़ने के लिए आंसू गैस के गोली दागे और हवाई फायरिंग की। पुलिस ने इमरान खान के आवास ‘जमान पार्क’ को घेर लिया था। बता दें कि इस्लामाबाद पुलिस इमरान खान को तोशखाना मामले में गिरफ्तार करना चाहती है।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि झड़पों में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, क्योंकि पुलिस ने इमरान खान के समर्थकों पर डंडे बरसाए हैं और आंसूगैस के गोले दागे हैं। बता दें कि अदालत के आदेश पर इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए इस्लामाबाद से पुलिस की एक टीम के आने के बाद उनके समर्थक उनके घर के बाहर जमा हो गए थे।
और पढ़िए –शिकागो एयरपोर्ट पर फंसे 300 यात्री, पैसेंजर्स बोले- हमें नहीं पता कब दिल्ली पहुंचेंगे?
मंगलवार को इमरान ने जारी किया वीडियो
इमरान खान ने मंगलवार शाम अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो रिकॉर्डेड बयान में कहा, ‘पुलिस मुझे गिरफ्तार करने आई है। उन्हें लगता है कि अगर इमरान खान जेल गए तो जनता सो जाएगी। आपको उन्हें गलत साबित करना होगा, आपको साबित करना होगा कि कौम (लोग) जिंदा है।’
‘आपको अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा, आपको सड़कों पर उतरना होगा। खुदा ने इमरान खान को सब कुछ दिया है। मैं आपकी लड़ाई लड़ रहा हूं। मैंने अपनी पूरी जिंदगी लड़ी है और आगे भी लड़ता रहूंगा। लेकिन अगर मुझे कुछ हो जाता है, तो वे मुझे जेल में डालो या मुझे मार डालो, तुम्हें यह साबित करना होगा कि तुम इमरान खान के बिना भी लड़ सकते हो।’
तुम्हें यह साबित करना होगा कि तुम इस गुलामी और इस एक आदमी के शासन को कभी स्वीकार नहीं करोगे। पाकिस्तान जिंदाबाद।’
इमरान खान बोले- 18 मार्च को जाऊंगा कोर्ट
बुधवार सुबह इमरान खान एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने शहबाज शरीफ सरकार पर उनकी गिरफ्तारी की योजना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह नवाज शरीफ के खिलाफ सभी मामलों को खत्म करने की लंदन योजना का हिस्सा है।
इमरान खान ने कहा, “यह लंदन की योजना का हिस्सा है और इमरान को जेल में डालने, पीटीआई को गिराने और नवाज शरीफ के खिलाफ सभी मामलों को खत्म करने के लिए वहां एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।” लोगों पर हमला किया क्योंकि उन्होंने पहले ही आश्वासन दिया था कि वह 18 मार्च को अदालत में पेश होंगे।
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
35 mins agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
3 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
6 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
6 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
9 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
16 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
17 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines