---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Viral Video: 98 साल की ‘दादी’ बनीं ‘मिल्खा सिंह’, 59 मिनट में 5 किमी की दौड़ पूरी कर पाया पहला स्थान

Viral Video: कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो परिस्थितियां और उम्र मायने नहीं रखते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो जीवन में नकारात्मकता से बाहर निकलकर सकारात्मकता अपनाने की प्रेरणा देता है। मामला अमेरिका का है। यहां रहने वाली एक 98 साल की महिला ने 5 किमी की […]

---विज्ञापन---

Viral Video: कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो परिस्थितियां और उम्र मायने नहीं रखते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो जीवन में नकारात्मकता से बाहर निकलकर सकारात्मकता अपनाने की प्रेरणा देता है। मामला अमेरिका का है।

यहां रहने वाली एक 98 साल की महिला ने 5 किमी की रेस को न सिर्फ पूरा किया बल्कि पहला स्थान हासिल किया है। सोशल मीडिया पर लोग उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: VIDEO: खाली सड़क पर बेफिक्र होकर स्कूटी से घर जा रही थी लड़की, अचानक फट गई धरती, आया सैलाब

https://www.instagram.com/reel/CpV8eksvsAI/?utm_source=ig_web_copy_link

---विज्ञापन---
और पढ़िए – डेनमार्क के क्राउन प्रिंस और प्रिंसेस पहुंचे आगरा, ताजमहल को देख कर बोले- वाह ताज

59 मिनट में पूरी की रेस

सोशल मीडिया पर वीडियो को गुड न्यूज मूवमेंट नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया है। इसके अनुसार, पब्लिक्स एटलांटा में 5 किमी दौड़ का आयोजन किया था। इसमें 98 साल की बुजुर्ग महिला ने हिस्सा लिया। महिला का नाम बेट्टी लिंडनबर्ग (Betty Lindenberg) है। उन्होंने 59 मिनट और 6 सेकेंड में 5 किमी की दौड़ पूरी कर अपने ऐज ग्रुप में पहला स्थान पाया है।

कलाई पर बंधी घड़ी देखते नजर आई महिला

महिला की जीवटता को देखकर लोग तालियां बजाकर उनका स्वागत करने लगे। इस दौरान महिला अपने हाथ हाथ बंधी घड़ी देखते नजर आईं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो खूब देखा और पसंद किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 05, 2023 10:26 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola