डेनमार्क के क्राउन प्रिंस और प्रिंसेस पहुंचे आगरा, ताजमहल को देख कर बोले- वाह ताज
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Agra: डेनमार्क (Denmark) के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन (Crown Prince Frederik Andre Henrik Christian) और क्राउन प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ (Crown Princess Mary Elizabeth) ने रविवार को आगरा (Agra) पहुंचे। यहां उन्होंने ताजमहल (Taj Mahal) का दीदार किया। बताया गया है कि डेनमार्क का शाही जोड़ा चार दिवसीय यात्रा पर भारत आया है। इसमें उनका आगरा दौरा भी शामिल है।
और पढ़िए –Earthquake: तीन दिनों में दूसरी बार अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, पापुआ न्यू गिनी में भी हिली धरती
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शाही जोड़े की यात्रा भारत और डेनमार्क के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत और बढ़ाएगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट के माध्यम से बताया कि द रॉयल हाइनेस क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और डेनमार्क की क्राउन प्रिंसेस मैरी 4 दिवसीय यात्रा के लिए भारत पहुंचे हैं। यह दो दशकों में डेनमार्क से पहली शाही यात्रा है।
बताया गया है कि भारत यात्रा के दौरान डेनमार्क के युवराज फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ बैठक करेंगे। डेनिश क्राउन प्रिंस सीआईआई की ओर से आयोजित इंडिया-डेनमार्क पार्टनर्स फॉर ग्रीन एंड सस्टेनेबल प्रोग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे। यात्रा के दौरान डेनमार्क का शाही जोड़ा चेन्नई का भी दौरा करेगा।
मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि शाही जोड़ा 2 मार्च को चेन्नई से रवाना होगा। भारत दौरे पर शाही जोड़े के साथ डेनमार्क के विदेश मामलों के मंत्री लार्स लोके रासमुसेन, पर्यावरण व जलवायु मंत्री मैग्नस ह्यूनिके समेत वरिष्ठ अधिकारी और उच्च स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी आया है।
और पढ़िए –प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मन चांसलर ओलाफ को तोहफे में दी मेघालय स्टोल और नगा शॉल, जानिए इसकी खासियत
विदेश मंत्रालय के अनुसार डेनमार्क के शाही परिवार की ओर से दो दशकों में यह पहली यात्रा है। इससे पहले क्राउन प्रिंस ने 2003 में भारत की यात्रा की थी। मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार महारानी मारग्रेट II ने 2003 में क्राउन प्रिंसेस के रूप में भारत का दौरा किया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: