Vietnam में तूफान: देखते-देखते ढह गया पुल, पानी में समा गईं गाड़ियां, रोंगटे खड़े करने वाला Video वायरल

Super typhoon destroys Vietnam bridge video: तूफान के चलते वियतनाम में बिजली गुल है, यहां करीब 30 लाख से अधिक लोग बिना लाइट के अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

Vietnam collapsed bridge, Super Typhoon Yagi, Super Typhoon Yagi people killed landfall

super typhoon destroys Vietnam bridge

विज्ञापन

Super typhoon destroys Vietnam bridge video: वियतनाम में तूफान यागी से मरने वालों की संख्या 60 पहुंच गई है। बता दें सोमवार सुबह भूस्खलन से 20 लोगों को लेकर जा रही एक यात्री बस पहाड़ी काओ बांग प्रांत में बाढ़ में बह गई थी। इसके अलावा Phong Chau पुल ढह गया, अब इसका एक वीडियो सामने आया है। वह वीडियो किसी कार के डैशकैम का है। वीडियो में दिख रहा है किस तरह पलक झपकते ही पुल ढह गया और उस समय उसके ऊपर स्थित कार और स्कूटर तेज बहाव में बह गए।

विज्ञापन

203 kmph की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

वियतनाम के मौसम विभाग ने यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार यहां करीब 203 kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बताया जा रहा है कि बीते 10 साल में ये देश में सबसे शक्तिशाली तूफान है। तूफान के चलते वियतनाम में बिजली गुल है, यहां करीब 30 लाख से अधिक लोग बिना लाइट के अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

तूफान के चलते नदियां उफान पर 

वियतनाम में सेना, दमकल विभाग और अन्य टीमें बचाव कार्य कर रही हैं। यहां उत्तरी वियतनाम में कई नदियों उफान पर हैं, उनका जल स्तर खतरनाक स्तर से ऊपर बह रहा है। अभी तक इस तूफान से 240 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। वियतनाम के प्रधानमंत्री Ho Duc Phoc ने सोमवार शाम बयान जारी कर बताया कि Phong Chau bridge में सुबह 10 कार और 2 स्कूटर गिरकर बह गए।

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ